Bihar Rain Alert: बिहार में भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कई जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मानसून के 13 से 15 जून के बीच बिहार में दस्तक देने की संभावना है।

Bihar Rain Alert: बिहार में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। तेज धूप और लू की वजह से लोग घर से बाहर तक नहीं निकल पा रहे हैं। लोगों को एब पंखा और कूलर से भी आराम नहीं मिल रहा है। हालांकि आने वाले 24 घंटों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अगले एक दिन के भीतर बारिश और वज्रपात का साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बिहार के कुछ जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश की आशंका

Bihar Rain Alert: बिहार के कुछ जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश की आशंका जताई गई है। बांका, बेगूसराय, भागलपुर, कटिहार, खगड़िया, लखीसराय, मुंगेर, पटना, पूर्णिया, पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, समस्तीपुर, अररिया, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, सुपौल और शिवहर शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों में अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव आ सकता है और बारिश के साथ आंधी-तूफान देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: लालू यादव के जन्मदिन पर कटेगा 78 पाउंड का केक, राजद में जश्न का माहौल

इस दिन बिहार में प्रवेश करेगा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार बिहार में मानसून 13 से 15 जून के बीच दस्तक दे सकता है। 12 जून को राज्य के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। अच्छी बात यह है कि इस बार मानसून के दौरान सामान्य से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।

पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार में इस बार मानसून की बारिश सामान्य से करीब 11 फीसदी अधिक हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो 2021 के बाद यह पहला मौका होगा जब राज्य में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, पिछले साल मानसून राज्य में पांच दिन की देरी से 20 जून को पहुंचा था।