बिहार के भोजपुर से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। शादी के 3 दिन बाद दुल्हन ने दूल्हे को रिजेक्ट कर दिया। महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाकर पति से पीछे छुड़ाने की अपील की है।

भोजपुर. बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया इलाके में शादी के तीन दिन बाद दुल्हन ने पति को रिजेक्ट कर दिया। दुल्हन शादी के तीसरे दिन थाने पहुंची और उसने साफ कह दिया कि वह पति के साथ नहीं रहेगी। उसकी शादी जबरदस्ती हुई है। उसे लड़का पसंद नहीं है। ये सुनकर पुलिसवालों के भी होश उड़ गए। दुल्हन अपना सारा सामान लेकर मायके चली गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिए क्या है भोजपुर जिले का यह अजीब मामला

जानकारी के अनुसार- बिहिया निवासी लड़की की शादी पटना में हुई। तीन दिन पहले धूमधाम से हुई शादी ने अब दूसरा रूप ले लिया है। दुल्हन अपना सामान लेकर अपने माता-पिता के घर चली गई। इसके बाद वह थाने पहुंची और शिकायत में कहा कि वह ससुराल में नहीं रहना चाहती है। उसे लड़का पसंद नहीं है। उसकी शादी जबरदस्ती की गई है। इस घटना से दूल्हा और उनके परिवार के लोग परेशान हैं।

पुलिस ने दुल्हन को समझाया

पुलिस ने दुल्हन को समझाया। दुल्हन के रिश्तेदारों और घरवालों ने भी उसे समझाया, लेकिन उसने किसी एक की नहीं सुनी। वह अपनी बात पर अड़ी है। उसने कह दिया कि वह अब ससुराल नहीं जाएगी और उस पति के साथ नहीं रहेगी। इस दौरान थाने में दोनों पक्षों के लोग और दूल्हा-दुल्हन भी मौजूद थे। किसी को समझ नहीं आ रहा कि अब क्या करें। क्योंकि दुल्हन की जिद के आगे हर कोई परेशान है।

यह भी पढ़ें : PhonePe में जॉब कर करोड़पति बने 2 युवक, कमाने का तरीका जान कंपनी भी हैरान

पहले ही नहीं करती शादी

शादी के बाद दुल्हन के इस तरह पति के साथ नहीं रहने की जिद ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। लोगों के लाख समझाने के बावजूद भी दुल्हन पति के साथ रहने को तैयार नहीं है। ऐसे में लोगों का कहना है कि उसे लड़का पसंद नहीं था, तो पहले ही शादी नहीं करती। ताकि दूल्हे के परिवार वालों को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।

यह भी पढ़ें : जयपुर में श्मशान को बना रहे टूरिस्ट स्पॉट, यहां पर्यटकों के लिए होगी सारी सुविधा