Nitish Kumar: बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बंपर बढ़ोतरी! अब लाभार्थियों को ₹400 की जगह ₹1100 मिलेंगे। जुलाई 2025 से लागू होगा यह फैसला।

Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने बहुत बड़ा फैसला लिया है। नीतीश सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए राज्य के लाखों सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों को बड़ी राहत दी है। अब उन्हें मिलने वाली मासिक पेंशन राशि में बंपर बढ़ोतरी की गई है। पहले जहां लाभार्थियों को 400 रुपये मिलते थे। वहीं, अब उन्हें सीधे 1100 प्रति माह दिए जाएंगे। यह नई बढ़ी हुई पेंशन राशि जुलाई 2025 से लाभार्थियों के खातों में पहुंचने लगेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राज्य सरकार के इस फैसले से कुल 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। इस फैसले से राज्य के बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को न सिर्फ आर्थिक संबल मिलेगा, बल्कि उन्हें बेहतर जीवन जीने में भी मदद मिलेगी।

Scroll to load tweet…

सरकार का उद्देश्य

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस फैसले से समाज के कमजोर और वंचित तबके का उत्थान होगा। सामाजिक सुरक्षा पेंशन में इस वृद्धि से बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को किसी भी तरह की आर्थिक कठिनाई से राहत मिलेगी।

लाखों परिवारों को लाभ

इस वृद्धि का राज्य के लाखों परिवारों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। बढ़ी हुई पेंशन राशि से लाभार्थी अपनी दैनिक जरूरतों के साथ-साथ स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक खर्चों को पूरा करने में अधिक सक्षम होंगे। यह कदम राज्य में गरीबी उन्मूलन और सामाजिक समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकता है। 

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना क्या है?

इस योजना के तहत राज्य सरकार कमजोर, दिव्यांग, गरीब और विधवा महिलाओं को हर महीने सहयोग राशि प्रदान करती हैं। 

इस योजना के तहत कितने रुपए मिलेंगे?

बिहार सरकार इसके लिए पहले 400 प्रतिमाह देती थी, लेकिन जुलाई 2025 से इसमें बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद 1100 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे।