Bihar School News: बिहार सरकार ने गर्मियों के लिए नया स्कूल टाइम टेबल जारी किया है। अब सरकारी स्कूल सुबह 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक खुलेंगे। जानिए पूरा शेड्यूल।

Bihar School News: बिहार की राजधानी पटना समेत पूरे राज्य के सरकारी स्कूलों में गर्मी को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया गया है। अब स्कूल 7 अप्रैल 2025 से 1 जून 2025 तक सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगे। यह बदलाव राज्य के प्रारंभिक और माध्यमिक स्कूलों पर लागू होगा। आइए जानते हैं इस बारे में डिटेल।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नया आदेश: कब से कब तक लागू रहेगा नया टाइम टेबल

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इस बदलाव को लेकर एक आदेश जारी किया है। इसके अनुसार, 7 अप्रैल 2025 से 1 जून 2025 तक सभी सरकारी स्कूलों को सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित करना अनिवार्य होगा। स्कूलों के लिए मॉडल टाइम टेबल भी तैयार किया गया है, जिसे सभी स्कूलों में लागू करना अनिवार्य होगा।

समय बदलाव के पीछे का तर्क

राज्य में तेजी से बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। अप्रैल से जून के महीने में बिहार में तापमान अक्सर 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला जाता है, जिससे बच्चों के लिए दोपहर में स्कूल आना मुश्किल हो जाता है। शिक्षा विभाग का मानना है कि सुबह के समय मौसम थोड़ा ठंडा होता है, जिससे कक्षाओं का संचालन सुचारू रूप से हो सकेगा।

बिहार नया स्कूल टाइम टेबल: एक-एक घंटे का शेड्यूल

बिहार सरकार द्वारा जारी मॉडल टाइम टेबल के अनुसार, स्कूल का दिन सुबह 6:30 बजे प्रार्थना से शुरू होगा। यह आधे घंटे चलेगी और उसके बाद पहली कक्षा सुबह 7:00 बजे से शुरू होगी।

6:30 AM - 7:00 AM: प्रार्थना सभा

7:00 AM - 7:40 AM: पहली कक्षा

7:40 AM - 8:20 AM: दूसरी कक्षा

8:20 AM - 9:00 AM: तीसरी कक्षा

9:00 AM - 9:40 AM: मध्यान्तर (एमडीए - टिफिन)

9:40 AM - 10:20 AM: चौथी कक्षा

10:20 AM - 11:00 AM: पाँचवीं कक्षा

11:00 AM - 11:40 AM: छठी कक्षा

11:40 AM - 12:20 PM: सातवीं कक्षा

12:20 PM - 12:30 PM: शिक्षक समीक्षा और कार्य योजना