Bihar Weather: बिहार में 12-13 जून को भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Bihar Weather: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 और 13 जून को बिहार के कई जिलों में तेज बारिश,वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और अत्यावश्यक कारणों के बिना घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। इसके अलावा कुछ जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही बिजली गिरने और भारी बारिश की आशंका भी जताई गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन जिलों में अलर्ट जारी

इन हालातों को देखते हुए विभाग ने इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, समस्तीपुर, शेखपुरा, नवादा, नालंदा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, जहानाबाद, अरवल, बक्सर, भोजपुर, पटना और वैशाली शामिल है।

यह भी पढें: मुंब्रा हादसे के बाद रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला, लोकल ट्रेनों में लगेंगे ऑटोमैटिक दरवाजे

11 जिलों में हल्कि बारिश की आशंका

मौसम विभाग ने बिहार के 11 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ छींटों की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई, बांका और कटिहार जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इन जिलों के निवासियों से कहा है कि मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थानों पर रहें और बिना जरूरी काम के बाहर निकलने से बचें।