बिहार के बक्सर जिले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला लोकल मीडिया की सुर्खियों में है। शादी के महज 45 दिन बाद ही दुल्हन की अजीब परिस्थितयों में हुई मौत के घेरे में उसका पति है। 

बक्सर. बिहार के बक्सर जिले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला लोकल मीडिया की सुर्खियों में है। शादी के महज 45 दिन बाद ही दुल्हन की अजीब परिस्थितयों में हुई मौत के घेरे में उसका पति है। मायके वालों ने आरोप लगाया है कि पीड़िता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पति और ससुरालवालों पर दहेज देकर मार डालने का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मृतका के पति को भी हिरासत में ले लिया है। आगे की जांच जारी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बिहार की शॉकिंग क्राइम स्टोरी, पति पत्नी और दहेज कांड

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, 23 साल की निशा कुमारी भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के महाराजा गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी 2 मई 2023 को बक्सर के मंटू सिंह के साथ हुई थी। लड़की पक्ष ने अपनी हैसियत से यह शादी की थी। सामान काफी दिया था। लेकिन शादी के डेढ़ महीने बाद ही उसकी मौत हो गई।

मृतका के भाई किस्मत सिंह ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही उसका जीजा और उसके घरवाले मोबाइल और बाइक की की डिमांड कर रहे थे। आरोप यह भी है कि वे उसकी बहन के साथ मारपीट करने लगे थे।

बक्सर दहेज कांड और शॉकिंग डेथ मिस्ट्री

मृतका के भाई ने शिकायत में लिखवाया कि घटना के दो दिन पहले उसकी बहन की तबीयत खराब होने की जानकारी दी गई थी। हालांकि जब वे लोग उसे देखने गए, तब वो ठीक मिली। यानी गंभीर जैसी कोई स्थिति नहीं थी।

आरोप है कि निशा का डॉक्टर से चेकअप कराने ससुरालवाले उसे डुमरांव लाए थे। वहां से घर ले जाकर उसे जहर देकर मार दिया। जब इसकी जानकारी मिली, तो सब फिर से उसकी ससुराल पहुंचे। ससुरालवाले उसका शव नहीं सौंप रहे थे। इस पर पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हेडक्वार्टर डीएसपी अशफाक अंसारी के अनुसार शुरुआती जांच में यह मामला दहेज प्रताड़ना से जुड़ी मौत का नजर आ रहा है। परिजनों की शिकायत पर FIR दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। मृतका के पति को हिरासत में लिया गया है। बाकी एक्शन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।

यह भी पढ़ें

बागेश्वर सरकार को अपना 'पहला प्यार' बताने वालीं MBBS छात्रा शिवरंजनी ने खड़ी की BIG CONTROVERSY, धीरेंद्र शास्त्री से शादी कैंसल

मीरा रोड मर्डर मिस्ट्री: लिव इन पार्टनर को मारने के बाद Killer मनोज साने ने लाश के कपड़े उतारकर उसके साथ सेल्फी तक खींची थी