बिहार के सिवान जिले में गंडक नहर पर बना पुल अचानक धराशायी हो गया। देखते ही देखते पुल नहर में गिर गया। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

सिवान। बिहार में शनिवार को सिवान जिले में गंडक नदी पर बना पुराना ब्रिज अचानक धराशायी हो गया। देखते ही देखते पुल गंडक नहर में जा गिरा। ब्रिज बीच से दो टुकड़ों में बंटकर नहर में जा गिरा। हालांकि गनीमत ये रही कि घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हादसा दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ा पंचायत का बताया जा रहा है। पुल गिरने की घटना को लेकर आरजेडी ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर सरकार पर हमला बोला है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुल से होती थी रोज हजारों लोगों की आवाजाही
सिवान में गंडक नहर पर बना पुल गिरने से दोनों ओर से गुजरने वालों को मार्ग बाधित हो गया है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महाराजगंज प्रखंड के पटेढी बाजार और दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ा पंचायत के बीच का संपर्क भी इस पुल के गिरने से टूट गया है। उन्हें यह रास्ता तय करने के लिए लंबे रूट का सफर करना पड़ा रहा है और समय भी अधिक लग रहा है। 

विपक्षी दलों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
सिवान में पुल गिरने पर मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने विरोध के स्वर तेज कर दिए हैं। विपक्ष ने भ्रष्टाचार के मामले पर बिहार की एनडीए सरकार को घेरने की कोशिश की। आरजेडी ने ट्वीट में आरोप लगाते हुए कहा है कि 'देख लीजिए डबल इंजन की सरकार के कारनामे। हर हफ्ते कोई ना कोई पुल गिरना 100% तय माना जाता है। कमीशनखोरी, अफसरशाही और भ्रष्टाचार का दुर्लभ प्रदर्शन दुनिया में कहीं और नहीं देख सकेंगे।

वीडियो

Scroll to load tweet…