BSSC Recruitment 2025: 3,727 Office Attendant पदों पर बंपर भर्ती! 25 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका। आयु सीमा, फीस और एग्जाम पैटर्न जानें यहां-क्या आप तैयार हैं सरकारी नौकरी की रेस में?

Bihar SSC Bharti 2025: अगर आप बिहार सरकार में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो BSSC Office Attendant Recruitment 2025 आपके लिए सुनहरा अवसर बनकर सामने आया है। Bihar Staff Selection Commission (BSSC) ने 3,727 ऑफिस अटेंडेंट पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के अंतर्गत श्रम संसाधन, उत्पाद शुल्क, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य, वन, पशुपालन जैसे कई अहम विभागों में नियुक्ति की जाएगी।

BSSC Office Attendant Recruitment 2025 में कौन कर सकता है आवेदन? 

  • Minimum Qualification: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास (मैट्रिकुलेशन) होना चाहिए।

Age Limit (As on 1 अगस्त 2025)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा:
  • सामान्य पुरुष: 37 वर्ष
  • पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग: 40 वर्ष
  • महिला (UR): 40 वर्ष
  • SC/ST: 42 वर्ष

दिव्यांग उम्मीदवारों को संबंधित श्रेणी में 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट

BSSC Office Attendant Bharti 2025 की महत्वपूर्ण तिथियां

  1. ऑनलाइन आवेदन शुरू: 25 अगस्त, 2025
  2. शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 24 सितंबर, 2025
  3. अंतिम आवेदन सबमिशन: 26 सितंबर, 2025

आवेदन शुल्क कितना देना होगा? 

  1. सामान्य / OBC / अन्य राज्य के अभ्यर्थी: ₹540
  2. SC / ST / दिव्यांग / बिहार की महिलाएं: ₹135
  3. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में BSSC की वेबसाइट पर ही करना होगा।

यह भी पढ़ें… बिहार में 65 लाख वोटर कैसे हुए गायब? सुप्रीम कोर्ट ESI से सीधा सवाल, दिया ये अल्टीमेटम

BSSC Office Attendant परीक्षा पैटर्न: जानिए कैसे होगी स्क्रीनिंग?

  • यदि आवेदन 40,000 से अधिक हुए तो एक प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन होगा।
  1. विषय: सामान्य हिंदी- 30 अंक
  2. सामान्य ज्ञान-40 अंक
  3. गणित -30 अंक
  4. प्रश्नों की कुल संख्या: 100
  5. अवधि: 2 घंटे
  6. माध्यम: हिंदी और अंग्रेजी (सामान्य हिंदी सिर्फ हिंदी में)
  7. Negative Marking: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती

योग्यता अंक (Cut-Off Criteria) क्या है? 

  • सामान्य वर्ग-40%
  • पिछड़ा वर्ग-36.5%
  • अति पिछड़ा वर्ग-34%
  • SC/ST/महिला/दिव्यांग-32%

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन? 

  • bssc.bihar.gov.in पर जाएं
  • नया पंजीकरण करें और लॉगिन करें
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म पूरा भरें
  • सबमिट करने से पहले जानकारी जांचें

महत्वपूर्ण चेतावनी: किसी भी गलती की ज़िम्मेदारी आयोग नहीं लेगा। इसलिए आवेदन पत्र सावधानी से भरें।

क्या आप तैयार हैं इस सरकारी नौकरी की चुनौती के लिए? 

यह मौका 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए खास है। अगर आप बिहार सरकार की नौकरी में कदम रखना चाहते हैं, तो ये वैकेंसी आपके सपनों को सच कर सकती है। BSSC Office Attendant Vacancy 2025 से जुड़ी हर अपडेट के लिए वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

यह भी पढ़ें… क्या डोनाल्ड ट्रंप ने सच में निवास प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई किया? बिहार में हैरान करने वाला मामला!