Patna News: पटना में बढ़ती गर्मी को देखते हुए DM ने स्कूलों और कोचिंग के समय में बदलाव किया है। 8वीं तक के स्कूल 11 बजे के बाद और आंगनबाड़ी 10 बजे के बाद बंद रहेंगे। यह आदेश 16 जून तक लागू रहेगा।

Patna School News: बिहार की राजधानी पटना में लगातार बढ़ रही गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है चिलचिलाती धूप और गर्मी से बच्चों को बचाने के लिए DM ने 16 जून तक आदेश जारी किया है। इसके तहत सभी सरकारी और निजी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों के समय में बदलाव किया गया है। पटना के जिलाधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, कक्षा 8वीं तक के स्कूलों और सभी कोचिंग संस्थानों में सुबह 11 बजे के बाद किसी भी तरह की गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्रों में सुबह 10 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। आपको बता दें कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से 16 जून तक प्रभावी रहेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पटना के जिलाधिकारी ने जारी किया यह आदेश

भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए कक्षा 8 तक के सभी निजी/सरकारी विद्यालयों और सभी कोचिंग संस्थानों में सुबह 11:00 बजे के बाद तथा प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में सुबह 10:00 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। कोचिंग संस्थानों में शाम 4:30 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियां संचालित की जा सकेंगी। यह आदेश 16 जून तक प्रभावी रहेगा।

पटना में फिलहाल गर्मी से राहत नहीं

आपको बता दें कि इस आदेश के तहत पटना जिला प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि वे बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस आदेश का सख्ती से पालन करें और समय से पहले बंद करना सुनिश्चित करें। पटना में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है और अगले कुछ दिनों तक इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। यही वजह है कि जिलाधिकारी द्वारा जारी यह आदेश 16 जून तक प्रभावी रहेगा। उसके बाद मौसम के हिसाब से आगे की अवधि तय की जा सकती है।