गाजियाबाद की लड़की की फेसबुक पर भागलपुर के युवक से दोस्ती हुई, प्यार बढ़ा और फिर धोखा मिला। शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए युवती ने युवक के घर पर हंगामा किया। जानिए इस हाईवोल्टेज ड्रामे की पूरी कहानी।

पटना। बिहार में फेसबुक से शुरू हुई एक लव स्टोरी का अजीबोगरीब वाकया सामने आया है। यूपी के गाजियाबाद की एक लड़की की दोस्ती फेसबुक पर भागलपुर के एक लड़के से हुई थी। कुछ ही दिनों में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और शादी से पहले दोनों ने सारी हदें भी पार कर दीं। अब लड़का दूसरी शादी कर रहा था। इसकी भनक उसकी प्रेमिका को लगी तो वह गाजियाबाद से भागलपुर पहुंची और लड़के के घर तेतरी पहुंचकर खूब हंगामा किया। ये हाईवोल्टेज ड्रामा पूरे दिन चलता रहा, जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लड़की का आरोप-शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण

दरअसल, लड़की का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया और अब उसे धोखा दे दिया है। उसने दावा कि वह बीते 3 साल से लड़के के साथ रिश्ते में थी। हालांकि पहले से ही वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। लड़के का घर नवगछिया के तेतरी गांव में हैं। लड़की ने वहां पहुंचकर खूब बवाल काटा। उसकी लड़के के परिवार से भी बहस हुई। लड़के के परिवार वालों ने लड़की को घर पर रखने से इंकार कर दिया। युवती ने आरोप लगाया है कि इस दौरान लड़के के परिवार ने उसके साथ मारपीट की और धमकियां भी दी। जिसके बाद वह नवगछिया रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां से पुलिस उसे थाने ले आई।

लड़के का आरोप-लड़की ने छिपाई शादीशुदा होने की बात

उधर, लड़के का कहना है कि लड़की ने ही उसे धोखा दिया है। उनकी जान पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी। पर लड़की ने यह बात छिपाई कि वह शादीशुदा है। उसने यह भी नहीं बताया कि उसके दो बच्चे है। महिला थाने की प्रभारी का कहना है कि मामले में शिकायत मिली है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढें-लड़की की शातिर चाल जानकर उड़ जाएंगे होश, स्टूडेंट को ऐसे बना लिया अपना एटीएम