Son of Nitish Kumar: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चा है। इस्लामपुर सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें। जानिए उनकी शिक्षा और पेशे के बारे में।

Nishant Kumar Qualification: बिहार में विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के बेचे निशांत कुमार भी मैदान में उतर सकते हैं। इसको लेकर राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की खबरें भी सुर्खियां बटोर रही हैं। बिहार में अटकलें लगाई जा रही हैं कि 'वंशवाद' का विरोध करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत कुमार सक्रिय राजनीति में उतर सकते हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार निशांत कुमार नालंदा के इस्लामपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। फिलहाल हम आपको उनकी शिक्षा और पेशे के बारे में बताने जा रहे हैं..

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लाइमलाइट से दूर रहते हैं

निशांत कुमार राजनीति और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत ने अलग-अलग स्कूलों से पढ़ाई की है। निशांत ने पटना के सेंट कैरेस स्कूल, मसूरी के मानव भारती स्कूल और केंद्रीय विद्यालय से स्कूली शिक्षा पूरी की है।

इंजीनियरिंग की है डिग्री

इसके बाद निशांत ने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मेसरा से ग्रेजुएशन किया। यहां उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की है।

राजनीति से दूर रहते हैं निशांत

उनके पिता नीतीश कुमार लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं और उनका नाम देश के जाने-माने राजनेताओं में गिना जाता है, लेकिन निशांत हमेशा सक्रिय राजनीति के क्षेत्र से दूर रहे हैं।

आध्यात्मिकता में रुचि

पेशे से इंजीनियर निशांत ने बार-बार कहा है कि उन्हें राजनीति में कोई रुचि नहीं है। बताया जाता है कि निशांत का झुकाव आध्यात्म की ओर ज्यादा है और वह इसी दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं। हालांकि, यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या होता है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि निशांत कुमार जेडीयू का कामकाज संभालते हैं और वह पार्टी के वित्तीय खर्चे देखते हैं।