बिहार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपने ही ससुराल पहुंचकर बड़ा कांड कर दिया है। ऐसे में उसके दो बच्चे कंबल में छुपकर इस वारदात को देखते रह गए।

मधुबनी. बिहार के मधुबनी जिले में एक पति ने अपनी ही पत्नी, सास और दो बच्चों की हत्या कर दी है। इसी बीच दो बच्चों ने कंबल में छुपकर अपनी जान बचाई। वे डरे सहमें हुए पूरा मंजर अपनी आंखों से देख रहे थे। शनिवार सुबह हुई इस घटना ने बिहार में लोगों का दिल दहला दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये था मामला

दरअसल आरोपी पति का नाम पवन महतो है। जिसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद वह अपने मायके झंझारपुर के सुखेत में रहने चली गई थी। लंबे समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था, जो खत्म होने का नाम नहीं ले रहा था। ऐसे में एक दिन पति अपने ससुराल गया। उसके साथ कोई और भी था। उसने ससुराल में सो रही 26 वर्षीय पत्नी पिंकी, 59 साल की सास प्रमिला सहित चार साल की बेटी प्रिया और छह माह की बेटी प्रीति को पीट पीटकर मार डाला। आरोपी ने लकड़ी का डंडा और अनाज पीसने वाला पत्थर जब्त किया है। जिससे पीट पीटकर आरोपी ने चार हत्या कर दी है।

भारी संख्या में पहुंचा पुलिस बल

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जिसे नियंत्रित करने के लिए आसपास के कई थानों की पुलिस पहुंची। पुलिस ने भीड़ को इधर उधर कर स्थिति को कंट्रोल किया। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। अभी तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

यह भी पढ़ें : पति के सोने के बाद भी पत्नी आधी रात तक करती थी वो काम, पति की सेहत होने लगी खराब

5 साल पहले हुई थी शादी, चार बच्चे थे

बताया जा रहा है कि दरभंगा के सदतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले गांव अवाम के रहने वाले पवन महतो की शादी 5 साल पहले हुई थी। शादी के बाद उसके चार बच्चे हुए थे। जिसमें से दो को उसने मार दिया व दो बच्चे किसी तरह कंबल में छुपकर बचे हैं। इस प्रकार एक साथ चार लोगों की हत्या से ग्रामीणों में भी घटना को लेकर आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें : मुस्लिम को नहीं लिव इन रिलेशनशिप में रहने का अधिकार, जानिये हाईकोर्ट का आदेश