- Home
- States
- Bihar
- नालंदा में जनता की अदालत:आदतन चोर को गांववालों ने छत पर लेटाकर डंडों से खूब कूटा, तो उसने भी कर दी FIR
नालंदा में जनता की अदालत:आदतन चोर को गांववालों ने छत पर लेटाकर डंडों से खूब कूटा, तो उसने भी कर दी FIR
बिहार के नालंदा में चोरी के आरोपी एक शख्स को छत पर लेटाकर 25 लोगों ने बेरहमी से डंडे बरसाए। मामला 24 जुलाई का है, लेकिन इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। घटना तेलमर थाना इलाके के बनगछा गांव की है।

नालंदा. बिहार के नालंदा में चोरी के आरोपी एक शख्स को छत पर लेटाकर 25 लोगों ने बेरहमी से डंडे बरसाए। मामला 24 जुलाई का है, लेकिन इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। घटना तेलमर थाना इलाके के बनगछा गांव की है। पीड़ित 45 वर्षीय संजय सिंह की शिकायत पर पुलिस ने 1 अगस्त को 12 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पीड़ित नालंदा जिले के ललुआडीह गांव का रहने वाला है। बनगछा गांव पास में ही है।
FIR में पीड़ित संजय सिंह ने लिखवाया कि वो 24 जुलाई की सुबह 5:30 बजे अपने गांव से बनगछा जा रहा था। उसके पास 1 लाख 12 सौ रुपए कैश थे, जो बनगछा गांव के रहने वाले लीला बिंद को देने थे। तभी 25 लोगों ने उसे घेर लिया।
लोगों ने घेरकर उसे लाठी-डंडों से पीटा और पॉकेट में रखे पैसे, सोने की चेन और अंगूठी छीन ली।
सूचना मिलने पर तेलमर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जख्मी संजय सिंह को इलाज के लिए कल्याण बिगहा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें-कौन है चंबल का ये पूर्व डाकू, जो BJP छोड़ कांग्रेस में पहुंचा?
तेलमर थानाध्यक्ष संजय कुमार के मुताबिक, संजय सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। तेलमर थाने के 2 मामलों में पिछले 3 सालों से संजय सिंह फरार चल रहा था।
यह भी पढ़ें-एक्स MLA की पंचायत में इस युवक से क्यों थूक चटवाया गया?
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।