katihar vidhan sabha chunav 2025: भाजपा के तार किशोर प्रसाद ने रिकॉर्ड चौथी बार जीत दर्ज की। वीआईपी उम्मीदवार सौरव कुमार अग्रवाल को 22,154 वोटों से हराया। प्रसाद को मिले 1,00,255 वोट, जबकि निर्दलीय राम प्रकाश महतो तीसरे स्थान पर रहे।

Katihar Assembly Election 2025: कटिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Katihar Assembly Election 2025) बिहार में बीजेपी का गढ़ बन गई है। पिछली तीन बार की तरह वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में भी कटिहार सीट भाजपा के खाते में गई। यहां से भाजपा के पुराने नेता तार किशोर प्रसाद ने लगातार चौथी जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विकासशील इंसान पार्टी कैंडिडेट सौरव कुमार अग्रवाल को 22154 वोटों से शिकस्त दी है। तार किशोर प्रसाद को 100255 वोट मिले। बदले में वीआईपी कैंडिडेट 78101 वोट ही हासिल कर सके। निर्दलीय कैंडिडेट के रूप में राम प्रकाश महतो 7411 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2010 कटिहार विधानसभा चुनाव- बीजेपी की पहली बड़ी जीत

  •  बीजेपी प्रत्याशी तार किशोर प्रसाद ने 58,718 वोट हासिल किए।
  • आरजेडी प्रत्याशी डॉ. राम प्रकाश महतो को केवल 38,111 वोट मिले।
  •  जीत का अंतर: 20,607 वोट।
  • नोट: इस चुनाव ने बीजेपी को कटिहार में मजबूत आधार दिया।

2015 कटिहार विधानसभा चुनाव-महागठबंधन भी नहीं रोक सका

  •  बीजेपी के तार किशोर प्रसाद ने 66,048 वोट से जीत दर्ज की।
  •  जेडीयू प्रत्याशी विजय सिंह को केवल 51,154 वोट मिले।
  •  जीत का अंतर: 14,894 वोट।

खास बात: उस समय जेडीयू-आरजेडी महागठबंधन में थे, फिर भी बीजेपी जीती।

2020 कटिहार विधानसभा चुनाव- उपमुख्यमंत्री तक पहुंचे तार किशोर

  •  बीजेपी प्रत्याशी तार किशोर प्रसाद ने 82,669 वोट (48.47%) पाए।
  •  आरजेडी उम्मीदवार राम प्रकाश महतो को 72,150 वोट मिले।
  •  जीत का अंतर: 10,519 वोट।
  • नोट: इस जीत के बाद तार किशोर प्रसाद उपमुख्यमंत्री पद तक पहुंचे।

नोट: तारा किशोर प्रसाद 12वीं पास हैं। उन पर एक आपराधिक केस हैं। बीजेपी नेता तार किशोर प्रसाद के पास Rs 1,89,40,307 रुपए की चल-अचल संपत्ति है और Rs 1,87,500 का लोन है।

कटिहार सीट का सामाजिक समीकरण

  •  मुस्लिम, यादव, वैश्य और अति पिछड़ा वर्ग यहां की राजनीति तय करते हैं।
  •  बंगाल सीमा से सटे होने के कारण यहां बंगाली संस्कृति का असर भी है।
  •  2020 में कुल मतदाता: 2.66 लाख (1.41 लाख पुरुष, 1.25 लाख महिला)।
  •  औसत मतदान प्रतिशत: 45% से 50%।