औराई विधानसभा चुनाव में भाजपा की रमा निषाद ने 104085 वोट पाकर VIP के भोगेंद्र सहनी को 57206 वोटों से हराया। यह सीट BJP और RJD के बीच कड़े मुकाबले के लिए जानी जाती है। पिछले चुनावों में दोनों दलों के बीच जीत-हार का सिलसिला चलता रहा है।

Aurai Assembly Election 2025: औराई विधानसभा की जंग भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार रमा निषाद जीत गई हैं। उन्हें कुल 104085 वोट मिले। राम निषाद ने 57206 वोटों से विकासशील इंसान पार्टी के भोगेंद्र सहनी को हराया। उन्हें 46879 वोट मिले। मुजफ्फरपुर जिले की औराई विधानसभा सीट बिहार की राजनीति में खास पहचान रखती है। यह सीट न सिर्फ राजनीतिक रूप से चर्चित रही है, बल्कि साहित्यिक धरोहर के लिए भी जानी जाती है, क्योंकि यहीं से प्रसिद्ध साहित्यकार रामवृक्ष बेनीपुरी विधायक चुने गए थे। पिछले तीन चुनावों (2010, 2015 और 2020) में यहां बीजेपी और आरजेडी के बीच जोरदार मुकाबले देखने को मिले। 

2010 औराई विधानसभा चुनाव

  • विजेता: राम सूरत राय (BJP)-38,422 वोट
  • हारने वाले: सुरेंद्र कुमार (RJD)-26,681 वोट

नोट: 2010 में औराई की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया। जातीय समीकरण के बावजूद राम सूरत राय ने 11,741 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

2015 औराई विधानसभा चुनाव

  •  विजेता: सुरेंद्र कुमार (RJD)-66,958 वोट
  •  हारने वाले: राम सूरत राय (BJP)- 56,133 वोट

नोट: 2015 में महागठबंधन की लहर और सामाजिक समीकरण ने आरजेडी को फायदा दिलाया। सुरेंद्र कुमार ने करीब 10,825 वोटों के अंतर से जीतकर भाजपा को करारा झटका दिया।

2020 औराई विधानसभा चुनाव

  •  विजेता: राम सूरत कुमार (BJP)-90,479 वोट
  •  हारने वाले: आफताब आलम (CPI-ML)- 42,613 वोट

नोट: 2020 में भाजपा ने जोरदार वापसी की। राम सूरत राय ने अपने पुराने प्रतिद्वंदी को हराने के बजाय इस बार CPI(ML) के उम्मीदवार को शिकस्त दी। जीत का मार्जिन भी बड़ा था-47,866 वोट। इससे भाजपा का जनाधार और मजबूत हुआ।