बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ कोहरे और तेज हवाओं का असर रहेगा। कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना है।

बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ का मौसम: इन राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। हर दिन तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। ऐसे में मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी। तेज हवाएं चलने से ऐसा होगा। कोहरा भी छाया रहेगा। गुरुवार को कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। इसलिए फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बिहार के इन जिलों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 20 दिसंबर की सुबह बिहार के 18 जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। इन जिलों में पश्चिमी चंपारण, सारण, सीवान, बक्सर, पटना, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर, मधेपुरा, जमुई, भागलपुर और कटिहार शामिल हैं। दिन में धूप निकलने पर कोहरा छंट जाएगा, लेकिन अगले दिन फिर कोहरा छा सकता है।

झारखंड में कैसा रहेगा मौसम

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, जिसका असर राज्य के कुछ जिलों में आंशिक बादल और हल्की बारिश के रूप में देखने को मिलेगा। खास तौर पर मध्य और दक्षिणी भागों के जिलों में। इसके कारण अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, यानी शाम के समय ठंड से कुछ राहत मिलेगी। जानिए कहां कितना रहेगा तापमान

झारखंड के इन जिलो में सर्दी का सितम

संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री, पूर्वी और पश्चिमी में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और सिमडेगा में अधिकतम 26 और न्यूनतम 16 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है.

छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 21 दिसंबर यानी शुक्रवार को रायगढ़ और उसके आसपास के जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा है। 20 दिसंबर को रायपुर में आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकती है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बुधवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, माना में 28.2 डिग्री सेल्सियस रहेगी, बिलासपुर में 30 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रारोड में 29.5 डिग्री की संभावना है.