बिहार की लखीसराय विधानसभा सीट पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने चौथी बार जीत हासिल की। उन्हें 122,408 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के अमरेश कुमार को 97,468 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। जनसुराज पार्टी के सूरज कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

Lakhisarai Assembly Election 2025: लखीसराय विधानसभा चुनाव 2025 (Lakhisarai Assembly Election 2025) बिहार की सबसे हाई प्रोफाइल सीटों में से एक है। यहां से लगातार तीन बार बीजेपी नेता और बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने चौथी बार भी जीत दर्ज की है। उन्हें मिले 122408 वोटों के मुकाबले कांग्रेस प्रत्याशी अमरेश कुमार 97468 वोट ही हासिल कर पाए। जिसकी वजह से अमरेश कुमार काे 24940 वोटों से मात खानी पड़ी। जनसुराज पार्टी प्रत्याशी सूरज कुमार 8722 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2010 का चुनावी इतिहास (Lakhisarai Assembly Result 2010)

  • विजय कुमार सिन्हा (BJP)- 78,457 वोट- विजेता
  • फूलैना सिंह (RJD)- 18,837 वोट- पराजित
  • जीत का अंतर- 59,620 वोट

2015 का चुनावी नतीजा (Lakhisarai Assembly Result 2015)

  • विजय कुमार सिन्हा (BJP)- 75,901 वोट- विजेता
  • रामानंद मंडल (JDU) - 69,345 वोट - पराजित
  • जीत का अंतर-10,156 वोट

2020 का मुकाबला (Lakhisarai Assembly Result 2020)

  • विजय कुमार सिन्हा (BJP)- 74,212 वोट- विजेता
  • अमरेश कुमार (INC)- 63,729 वोट- पराजित
  • जीत का अंतर - 10,483 वोट

प्रत्याशियों का प्रोफाइल (Candidate Profile 2025) 

शिक्षा (Education): ज्यादातर प्रत्याशी स्नातक और पेशेवर डिग्रीधारी। बात करें विजई प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा की तो वह पढ़े लिखे हैं। जनता के बीच अच्छी पकड़ रखते हैं। उन पर एक केस चल रहा है। उनकी कुल संपत्ति 8.93 करोड़ रुपए है। उन पर कुल 22.65 लाख की देनदारी है।

  • आजीविका (Occupation): राजनीति, बिजनेस और कृषि प्रमुख स्रोत।
  • संपत्ति (Assets): लाखों से करोड़ों की संपत्ति घोषित।
  • आपराधिक रिकॉर्ड (Criminal Record): कुछ प्रत्याशियों पर केस दर्ज, लेकिन बड़े स्तर पर साफ-सुथरी छवि।

जातीय समीकरण (Caste Equation Lakhisarai)

लखीसराय सीट पर भूमिहार, ब्राह्मण, यादव और दलित वोटर चुनावी नतीजे तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। बीजेपी को परंपरागत रूप से सवर्ण वोटरों का समर्थन मिलता रहा है, जबकि कांग्रेस-जेडीयू गठबंधन पिछड़ी जातियों और मुस्लिम वोटरों पर भरोसा करते हैं।