समस्तीपुर ज़िले की रोसड़ा विधानसभा सीट (अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित) हमेशा से राजनीतिक हलचल का केंद्र रही है। 2025 में भाजपा के बीरेंद्र कुमार ने इस सीट पर जीत हासिल की। मतदाताओं ने उन्हें स्पष्ट समर्थन दिया।
Rosera Assembly Election 2025: समस्तीपुर जिले की रोसड़ा विधानसभा सीट (Rosera Assembly Election 2025) दलित (SC) आरक्षित है और हमेशा राजनीतिक हलचलों का केंद्र रही है। साल 2025 में बीजेपी प्रत्याशी बिरेंद्र कुमार ने अपने नाम की जीत।
रोसड़ा विधानसभा चुनाव 2025 का परिचय
रोसड़ा विधानसभा (Rosera Vidhan Sabha) का राजनीतिक इतिहास बेहद दिलचस्प है। यी समस्तीपुर जिले की सबसे चर्चित और सस्पेंसफुल सीट मानी जा रही है। अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए सुरक्षित इस सीट ने कई बार सत्ता समीकरण बदल दिए हैं। 2020 में बीजेपी के बिजेंद्र कुमार ने कांग्रेस के नागेंद्र पासवान को भारी मतों से हराया था। यहां जातीय समीकरण, उम्मीदवारों की छवि, शिक्षा, बेरोजगारी, किसानों का कर्ज़ और आजीविका जैसे मुद्दे अहम रहे हैं। यह सीट कांग्रेस, बीजेपी और समाजवादी दलों के बीच लगातार बदलती रही है। अब सवाल यह है कि क्या भाजपा अपनी सीट बचा पाएगी या कांग्रेस और क्षेत्रीय दल फिर से वापसी करेंगे?
2010 चुनाव (Rosera Election 2010)
बीजेपी के मंजू हजारी ने आरजेडी के पीतांबर पासवान को 12,119 वोटों से हराया।
- मंजू हजारी (BJP)- 57,930 वोट
- पीतांबर पासवान (RJD) - 45,811 वोट
2015 चुनाव (Rosera Election 2015)
कांग्रेस के डॉ. अशोक कुमार ने बीजेपी की मंजू हजारी को 34,361 वोटों से शिकस्त दी।
- डॉ. अशोक कुमार (INC)- 85,506 वोट
- मंजू हजारी (BJP)- 51,145 वोट
2020 चुनाव (Rosera Election 2020)
बीजेपी के बिजेंद्र कुमार ने कांग्रेस के नागेंद्र कुमार विकल को 35,744 वोटों से हराया।
- बिजेंद्र कुमार (BJP)- 87,163 वोट
- नागेंद्र कुमार विकल (INC)- 51,419 वोट
- कृष्ण राज (LJP)- 22,995 वोट
समाजवादियों का गढ़ (Socialist Stronghold)
रोसड़ा (SC) सीट पर पासवान और दलित मतदाता निर्णायक हैं। यह सीट सबसे ज्यादा बार समाजवादी विचारधारा से जुड़े नेताओं के पास रही है। गजेंद्र प्रसाद सिंह यहां से पांच बार विधायक रह चुके हैं,जिनकी पकड़ आज भी चर्चा में रहती है। अब तक हुए 18 चुनावों में 8 बार समाजवादी दल, 6 बार कांग्रेस और सिर्फ एक बार भाजपा ने जीत दर्ज की है।
प्रत्याशियों की छवि और संभावनाएं 2025
- 1. बीजेपी: 2020 के विजेता बिजेंद्र कुमार फिर से उम्मीदवार हैं।
- 2. कांग्रेस ने ब्रजकिशोर रवि को टिकट दिया है, लेकिन भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के लक्ष्मण पासवान ने भी पर्चा दाखिल कर दिया है।
- 3. जनसुराज से बागी बने राजेश पासवान ने भी निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामजदगी का पर्चा दाखिल किया है
नोट: शिक्षा, संपत्ति, कर्ज़ और आपराधिक रिकॉर्ड वाले हलफनामे मतदाताओं की राय पर असर डाल सकते हैं।
