लालू प्रसाद यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया और उन्हें अपना स्नेही बताया। उन्होंने मनमोहन सिंह के साथ अपने कार्यकाल और उनके द्वारा बिहार को दी गयी मदद को याद किया।

पटना न्यूज: राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया है। लालू ने कहा कि मनमोहन सिंह का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्हें पूर्व पीएम का स्नेह मिलता रहा। लालू ने कहा कि मनमोहन सिंह जैसा नेता मिलना दुर्लभ है, जिन पर कभी कोई आरोप नहीं लगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मनमोहन सिंह के कैबिनेट में रेल मंत्री थे लालू

इसके अलावा लालू ने कहा कि मैं उनकी कैबिनेट में मंत्री था। मुझे हमेशा मनमोहन सिंह का भरपूर सहयोग मिला। जब मैं कैबिनेट में रेल मंत्री था, तो उन्होंने मेरी काफी मदद की। उनके निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा सदमा लगा है। मनमोहन सिंह से मेरे बहुत अच्छे संबंध थे, वे हमेशा हमारी तारीफ करते थे।

10 साल रहें प्रधामनंत्री

उनके कार्यकाल में ही रेलवे में यात्री किराया कम किया गया था। उन्होंने देश का विकास किया। वे 10 साल तक प्रधानमंत्री रहे, इस दौरान उन्होंने देश को हमेशा विकास की सीढ़ी पर आगे रखा। मनमोहन सिंह एक महान अर्थशास्त्री थे। वे इसके लिए पूरी दुनिया में मशहूर थे। आज जब देश को ऐसे लोगों की जरूरत है, तो मैं उनकी कमी महसूस कर रहा हूं।

बिहार बाढ़ त्रासदी में 1.44 लाख करोड़ रुपये दिए थे

इस बीच, 2004 से 2009 के बीच केंद्र में यूपीए सरकार के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बिहार को विकास कार्यों के लिए 1.44 लाख करोड़ रुपये की धनराशि और परियोजनाएं दी थीं। लालू ने कहा कि बाढ़ आपदा के दौरान उनके बुलाने पर मनमोहन सिंह तुरंत बिहार आए थे। तब उन्होंने बाढ़ से निपटने के लिए हजारों करोड़ रुपये की आर्थिक मदद, राहत सामग्री और धन मुहैया कराया था।