चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 22 नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। लोकसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने के चलते इन्होंने यह फैसला किया है। 

पटना। देश में लोकसभा चुनाव 2024 चल रहा है। इस बीच चिराग पासवान को बड़ा झटका लगा है। उनकी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 22 नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। लोकसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने के चलते इन्होंने ऐसा फैसला किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस्तीफा देने वाले प्रमुख लोगों में पूर्व मंत्री रेनू कुशवाहा, पूर्व विधायक और एलजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश कुमार, प्रदेश संगठन मंत्री रवींद्र सिंह, अजय कुशवाहा, संजय सिंह और प्रदेश महासचिव राजेश दांगी शामिल हैं।

लोजपा को बिहार में चुनाव लड़ने के लिए पांच सीटें मिली हैं। हाजीपुर सीट से चिराग खुद चुनाव लड़ रहे हैं। चिराग द्वारा उम्मीदवार चुने जाने को लेकर लोजपा के कई नेताओं में नाराजगी थी। कुछ नेताओं ने चिराग पर पैसे लेकर टिकट देने के आरोप लगाए हैं।

रेनू कुशवाहा बोलीं- बाहरी लोगों को दिया गया टिकट

पूर्व सांसद रेनू कुशवाहा ने कहा, "बाहर के लोगों की बजाय पार्टी कार्यकर्ताओं को टिकट दिया जाना चाहिए। बाहरी लोगों को टिकट दिया गया। क्या इसका मतलब है कि आपकी पार्टी में सक्षम लोग नहीं हैं? आपकी पार्टी में मजदूर वर्ग के लोग हैं जो आपके लिए काम करते हैं। उन्होंने आपको नेता बनाया। जब एक बाहरी व्यक्ति को टिकट दिया गया तो हमारी निष्ठा पर सवाल उठाया गया। हम यहां पार्टी के लिए मजदूर के रूप में काम करने के लिए नहीं आए हैं।"

सतीश कुमार ने कहा कि लोजपा छोड़ने वाले लोग अब इंडिया ब्लॉक का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा, “एलजेपी सुप्रीमो ने ऐसे लोगों को टिकट दिया है कि पार्टी कार्यकर्ता हैरान हैं। जो लोग दिन-रात 'चिराग पासवान की जय' के नारे लगाते थे और 'नए बिहार' की उम्मीद करते थे उन्हें 'धोखा दिया गया है। उनकी आकांक्षाओं को कुचला गया है। अब देश को बचाने के लिए हमें INDI गठबंधन का समर्थन करना होगा।”

यह भी पढ़ें- गौरव वल्लभ ने छोड़ा कांग्रेस का 'हाथ', कहा- दिन रात सनातन धर्म का विरोध नहीं कर सकता, खड़गे को लिखा पत्र

सचिव रवींद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि चिराग पासवान ने "टिकट बेचे" है। उन्होंने कहा कि चिराग ने बिहार की जनता की भावनाओं के साथ खेला है। जब हमारी मेहनत से उन्हें पांच सीटें मिलीं तो उन्होंने टिकट बेच दिए। बिहार की जनता उन्हें जवाब देगी।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने निकाला तो संजय निरुपम बोले- मैंने तो पहले ही खड़गे को दे दिया था इस्तीफा