Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर ओपी अंतर्गत बहादुरपुर मठ के महंत रामबाबू सिंह की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी। रविवार सुबह उनका शव बूढ़ी गंडक नदी के किनारे से बरामद किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर ओपी अंतर्गत बहादुरपुर मठ के महंत की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी। रविवार सुबह पुलिस ने उनका शव गंडक नदी के किनारे से बरामद किया। शव मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि महंत रामबाबू सिंह अपने एक सेवक के साथ बहादुरपुर मठ में रहते थे। शानिवार की रात करीब 12 बजे वह अपने कमरे में सोने चले गए। रात में वह मठ में अकेले थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मठ से तीन किलोमिटर दूर मिला शव

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि महंत का किसी से कोई विवाद नहीं था, ऐसे में उनकी हत्या किस वजह से की गई, यह समझ से परे है। पुलिस के अनुसार, महंत का शव मठ से लगभग तीन किलोमीटर दूर बूढ़ी गंडक नदी के किनारे फेंका हुआ मिला। शौच के लिए निकले कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने नदी किनारे शव की पहचान की और पुलिस को इसकी सूचना दी।

ये भी पढ़ें- खान सर ने चुपके से खरीदी करोड़ों की जमीन, जानिए इतनी बड़ी जमीन का क्या करेंगे?

घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं

सूचना मिलते ही पानापुर ओपी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शव पूरी तरह से कीचड़ से सना हुआ था। स्थानीय लोग इस घटना से आक्रोशित हैं और अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची

पुलिस के अनुसार, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड टीम को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हत्या के पीछे जमीनी विवाद की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या कैसे की गई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा।

ये भी पढ़ें- बंद कमरे से मिली मां-बेटा-बेटी की लाश, रांची में तिहरी आत्महत्या से मची सनसनी