2025 के मोहनिया विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी मज़बूत पकड़ बरकरार रखी। संगीता कुमारी ने 76,000 से ज़्यादा वोटों से जीत हासिल की। ​​मतदाताओं ने उन्हें भारी समर्थन दिया और भाजपा को एक बार फिर मोहनिया में मज़बूत बढ़त दिलाई।

Mohania Assembly Election 2025: मोहानिया विधानसभा सीट पर बीजेपी ने अपनी पकड़ बनाई। संगीता कुमारी को जनता जनार्दन ने ताज पहनाया है। 76 हजार से अधिक वोट मिले।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2020 का धमाकेदार मुकाबला: राजद की जीत

2020 में मोहनिया विधानसभा में संगीता कुमारी (RJD) ने निरंजन राम (BJP) को लगभग 12,054 वोटों के अंतर से हराया। संगीता कुमारी को कुल 61,235 वोट मिले, जबकि BJP प्रत्याशी को 49,181 वोट ही मिले। वहीं RLSP की सुमन देवी को 39,855 वोट प्राप्त हुए। यह जीत राजद के लिए बड़ी थी और बीजेपी की पकड़ पर सवाल उठाया।

2015 का मेला: बीजेपी की वापसी

2015 में निरंजन राम (BJP) ने संजय कुमार (INC) को हराकर यह सीट अपने नाम की थी। निरंजन राम को 60,911 वोट मिले, जबकि संजय कुमार को 53,330 वोट ही मिले। हार का अंतर लगभग 7,581 वोट था। इस जीत ने बीजेपी की पकड़ को मजबूत किया।

2010: JD(U) का दबदबा

2010 के चुनाव में छेदी पासवान (JD(U)) ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने 38,918 वोट हासिल किए, जबकि निरंजन राम (RJD) को 36,393 वोट मिले। हार का अंतर सिर्फ 2,525 वोट का था। इस समय के चुनाव ने यह साफ कर दिया कि मोहनिया में कभी भी सियासी समीकरण बदल सकते हैं।

मोहनिया विधानसभा के जातीय समीकरण

मोहानिया विधानसभा में अनुसूचित जाति (SC) का अनुपात लगभग 24.67% है। इसके अलावा यादव, ब्राह्मण और भूमिहार मतदाता भी निर्णायक भूमिका निभाते हैं। मुस्लिम और पिछड़ा वर्ग मतदाता भी चुनावी गणित में महत्वपूर्ण हैं। 2025 में इन सभी समूहों की भूमिका निर्णायक हो सकती है।

प्रत्याशी प्रोफाइल और राजनीति की कहानी

  • संगीता कुमारी (RJD)-महिला नेता, सामाजिक सक्रिय, अपराध या केस की जानकारी सार्वजनिक नहीं।
  • निरंजन राम (BJP)- अनुभवी नेता, पिछली बार हार के बावजूद मजबूत वोट बैंक।
  • सुमन देवी (RLSP)- क्षेत्रीय ताकत, पिछड़ा वोट बैंक का समर्थन।

2025 की संभावनाएं: किला बचाएगी बीजेपी या राजद-कांग्रेस का पलटा?

मोहानिया में बीजेपी अपनी पकड़ को मजबूत करने की कोशिश करेगी। वहीं राजद और कांग्रेस 2020 की हार से सबक लेकर कड़ी टक्कर देने को तैयार हैं। महिला प्रत्याशियों की बढ़ती भूमिका और जातीय समीकरण इस सीट को हाई-प्रोफाइल बनाते हैं।