MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Bihar
  • इंतजार की घड़ियां हुई खत्म, इस दिन को यूपी,बिहार और झारखंड समेत पूरे उत्तर भारत में मानसून देगा दस्तक

इंतजार की घड़ियां हुई खत्म, इस दिन को यूपी,बिहार और झारखंड समेत पूरे उत्तर भारत में मानसून देगा दस्तक

इस वक्त पूरा उत्तर भारत में भीषण गर्मी की वजह से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सहित देश के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी का सितम जारी है।

2 Min read
sourav kumar
Published : Jun 13 2024, 09:41 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत और मध्य भारत
Image Credit : Social media

भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत और मध्य भारत

भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत और मध्य भारत को दक्षिण-पश्चिम मानसून का इंतजार है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि मानसून अगले 3 से 4 दिनों के दौरान ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है।

27
मानसून के बारे में जानकारी
Image Credit : Social media

मानसून के बारे में जानकारी

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के बिहार और झारखंड में 16-18 जून तक, उत्तर प्रदेश में 20-30 जून तक और दिल्ली में 27 जून के आसपास पहुंचने की उम्मीद है, जो राष्ट्रीय राजधानी के लिए सामान्य शुरुआत की तारीख है.

37
मैदानी इलाकों में भी भीषण गर्मी की स्थिति
Image Credit : Social media

मैदानी इलाकों में भी भीषण गर्मी की स्थिति

देश के उत्तरी इलाकों जैसे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, झारखंड और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में भी भीषण गर्मी की स्थिति देखी गई है।

47
देश में तापमान
Image Credit : Social media

देश में तापमान

पश्चिमी झारखंड, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली, पंजाब, उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45-47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। उत्तर प्रदेश के कानपुर में सबसे अधिक 47.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

57
 बंगाल की खाड़ी में मानसून कमजोर
Image Credit : Social media

बंगाल की खाड़ी में मानसून कमजोर

मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में मानसून कमजोर है और इसके वहां से आगे बढ़ने का इंतजार है।

67
उत्तर भारत में मानसून की शुरुआत में देरी
Image Credit : Social media

उत्तर भारत में मानसून की शुरुआत में देरी

पूर्व अर्थ साइंस सचिव माधवन राजीवन ने कहा कि सामान्य प्रगति के बाद मानसून का क्रम भंग हो रहा है। राजीवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “अगले 8-10 दिनों में बहुत ज्यादा प्रगति की उम्मीद नहीं है, इसलिए उत्तर भारत में इसकी शुरुआत में देरी हो सकती है।

77
 गर्म हवाएं कमजोर मानसून पर हावी हो रही हैं
Image Credit : Social media

गर्म हवाएं कमजोर मानसून पर हावी हो रही हैं

देश के मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर-पश्चिम से आने वाली गर्म हवाएं बंगाल की खाड़ी के ऊपर कमजोर मानसून पर हावी हो रही हैं। मध्य और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में गर्म मौसम की स्थिति को बढ़ा रही हैं।

About the Author

SK
sourav kumar
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved