Mrs india rohini jha: मिसेज इंडिया का खिताब जीतने वाली डॉ. रोहिणी झा अब वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा में असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं। जानिए कैसे उन्होंने ग्लैमर से शिक्षा जगत तक का सफर तय किया। यह कहानी बिहार में चर्चा का विषय बन गई है।

Mrs india rohini jha: बिहार की बेटी डॉ. रोहिणी झा ने एक बार फिर राज्य का नाम रोशन किया है। मिसेज इंडिया 2023 का खिताब जीतने वाली डॉ. रोहिणी अब आरा के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (VKSU) में अंग्रेजी पढ़ाएंगी। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BPSC) द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए हुई चयन प्रक्रिया में उन्होंने 17वां स्थान हासिल किया है और VKSU की लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन हैं डॉ. रोहिणी झा?

डॉ. रोहिणी झा बिहार के सहरसा जिले के चैनपुर गांव की रहने वाली हैं। उनका जन्म बनगांव के पररी गांव में हुआ था। 2018 में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (VKSU) से पीएचडी पूरी की। उनकी स्कूली शिक्षा सहरसा और पटना में हुई। एचडी जैन कॉलेज से स्नातक किया। वह पटना विश्वविद्यालय के बीएन कॉलेज में गेस्ट टीचर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उनकी शादी वकील रमेश झा से हुई है।

अभी कॉलेज का आवंटन बाकी

बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा आयोजित भर्ती प्रक्रिया में अंग्रेजी विषय के लिए 13 असिस्टेंट प्रोफेसरों का चयन हुआ, जिनमें से एक नाम डॉ. रोहिणी झा का भी है।उन्होंने राज्यस्तरीय सूची में 17वां स्थान हासिल किया। पूरे बिहार में 253 सीटों के लिए कुल 209 शिक्षकों का चयन किया गया। फिलहाल, कॉलेजों का आवंटन बाकी है। अब डॉ. रोहिणी VKSU के किसी कॉलेज में अंग्रेजी की पढ़ाई कराएंगी।

बिहार की संस्कृति को बताया श्रेष्ठ

डॉ. रोहिणी झा बिहार की संस्कृति से गहराई से जुड़ी हुई हैं। उनका मानना है कि बिहार की विभिन्न संस्कृतियां–मिथिला, भोजपुरी और मगधी–भारत की श्रेष्ठ संस्कृतियों में से हैं। उन्होंने कहा, "मुझे बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में रहने और वहां की संस्कृति को करीब से जानने का मौका मिला। मिथिला, भोजपुरी और मगधी संस्कृतियां अपनी अनोखी पहचान रखती हैं।"