एक शख्स ने अरेंज मैरिज के तीसरे दिन ही लव मैरिज कर ली। दोनों पत्नियों को भी एक ही शहर में रखा। वह भी सिर्फ दो किमी के फासले पर। पहली पत्नी शख्स की इस करतूत से बेखबर थी। मायके से 5 लाख रुपये की डिमांड के बाद उसे शक हुआ…

मुजफ्फरपुर। एक शख्स ने अरेंज मैरिज के तीसरे दिन ही लव मैरिज कर ली। दोनों पत्नियों को भी एक ही शहर में रखा। वह भी सिर्फ दो किमी के फासले पर। पहली पत्नी शख्स की इस करतूत से बेखबर थी। मायके से 5 लाख रुपये की डिमांड के बाद उसे शक हुआ तो उसने खोजबीन की और सच्चाई पता लगने के बाद पुलिस में केस दर्ज कराया। आरोपी शख्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

25 अप्रैल को अरेंज मैरिज, 28 अप्रैल को लव मैरिज

इस शख्स की पहचान विकास पासवान के रूप में हुई है। पिछले साल 25 अप्रैल को घर वालों की रजामंदी से उसने विद्याझांप की रहने वाली पुष्पा कुमारी से शादी की ​थी। वह पहले से एक युवती से प्रेम करता था। उसका भी शादी के लिए विकास पर भारी दबाव था तो अरेंज मैरिज के ठीक तीसने दिन यानि 28 अप्रैल को उसने अपनी प्रेमिका से शादी रचा ली।

पहली पत्नी ने दर्ज कराया केस, अरेस्ट

उसने प्रेमिका को अपने निवास स्थान दामूचक से करीब दो किमी के फासले पर किराए के मकान में रखा। वह समय—समय पर अपना मकान बदलता भी रहता था। पर कहते हैं कि न कि इश्क छिपाये नहीं छिपता। वही विकास के साथ भी हुआ। उसका भी प्रेम छिप नहीं सका। विकास अपनी पहली पत्नी पर शादी के कुछ दिन बाद ही मायके से 5 लाख रुपये मांगने का दबाव बनाने लगा। यह देखकर पुष्पा को अपने पति पर शक हुआ तो उसने खोजबीन शुरु की। उसी दरम्यान उसे पता चला कि विकास ने दूसरी शादी की है।पहली पत्नी ने जानकारी के बाद पति के खिलाफ काजीमोहम्मदपुर थाने में केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने भी पड़ताल के बाद विकास को अरेस्ट कर जेल भेज दिया।

दूसरी पत्नी से है एक बेटी

विकास ने जिस दूसरी युवती से लव मैरिज की है। वह लेनिन चौक की रहने वाली है। विकास से उसकी मुलाकात एक दोस्त ने कराई थी। फिर दोनों के बीच बातें होने लगीं और चंद मुलाकातों के बाद प्रेम परवान चढ़ गया। इसी बीच परिवार ने विकास की शादी पुष्पा से तय कर दी और 25 अप्रैल को उसकी शादी भी करा दी। पर विकास ने अपनी प्रेमिका को नहीं छोड़ा। उसने दूसरी युवती से भी शादी कर ली। बहाने से समय निकालकर वह अपनी दूसरी पत्नी के पास जाता था। दूसरी पत्नी से विकास को एक बेटी भी है।