Minister Attack in Nalanda: नालंदा के मलावन गांव में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधायक पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। आइए जानते क्या है मामला।

Nalanda News: नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावन गांव में मंगलवार को उस समय जमकर हंगामा हुआ, जब सड़क दुर्घटना में मारे गए 9 लोगों के परिजनों से मिलने पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ ​​प्रेम मुखिया पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मंत्री और विधायक की बात सुन ग्रामीण हुए नाराज

तीन दिन पहले हुए एक भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार में जा रही ट्रक ने ऑटो में धक्का मार दिया। हादसे के बाद बुधवार को मंत्री और विधायक पीड़ित परिवारों से मिलने गांव पहुंचे थे। मंत्री और विधायक ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और गांव से लौटने लगे। इसी बीच ग्रामीणों ने दोनों नेताओं से कुछ देर और रुकने को कहा। मंत्री ने कहा कि सभी पीड़ित परिवारों से मुलाकात हो चुकी है और उन्हें आगे के कार्यक्रमों में जाना है। इस जवाब से नाराज ग्रामीण भड़क गए।

Scroll to load tweet…

ग्रामीण विकास मंत्री पर हमला

ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक के कहने पर उन्होंने हादसे वाले दिन जाम हटा लिया था, लेकिन अब तक उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिला है। इसी बात से गुस्साई भीड़ ने पहले वहां मौजूद स्थानीय पत्रकार और विधायक को घेर लिया और फिर नेताओं पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

जान बचाकर भागे मंत्री श्रवण कुमार , बॉडीगार्ड हुआ घायल

ग्रामीणों ने नेताओं का पीछा किया। जान बचाने के लिए मंत्री और विधायक को करीब 1 किलोमीटर तक भागना पड़ा। हमले में उनके बॉडीगार्ड और कुछ लोग घायल हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। इस वजह से कई लोगों की जान चली गई। ऐसे मामले पहले भी हो चुके हैं जिनमें मुआवजे का वादा किया गया था, लेकिन कई लोगों को मुआवजा नहीं मिला। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Scroll to load tweet…

पुलिस छावनी में तब्दिल हुआ मलावन गांव

हमले की खबर मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंच गया और गुस्साए ग्रामीणों को शांत कराने में जुट गया। फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

ये भी पढ़ें- Mob Lynching in Bihar: नवादा में भीड़ ने दी तालिबानी सजा, पति की हत्या के बाद पत्नी के साथ पार की दरिंदगी की हद