बिहार के नवादा में एक भोजपुरी सिंगर को एक युवक ने चार साल तक पत्नी बनाकर अपने साथ रखा। शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा। इस बीच वह प्रेग्नेंट हुई तो उसका एबार्शन करा दिया। अपनी कमाई भी वह युवक पर लुटाती रही।

नवादा। बिहार के नवादा में एक भोजपुरी सिंगर को एक युवक ने चार साल तक पत्नी बनाकर अपने साथ रखा। शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा। इस बीच वह प्रेग्नेंट हुई तो उसका एबार्शन करा दिया। अपनी कमाई भी वह युवक पर लुटाती रही। अब घर वाले युवक की शादी दूसरी जगह कराना चाहते हैं। युवक ने अब उससे किनारा कर लिया है। इससे आहत होकर न्याय के लिए पीड़िता ने मंगलवार को नवादा महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के पति की मौत हो चुकी है, उसके तीन बच्चे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चार साल तक यौन शोषण का आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भोजपुरी सिंगर खुशबू सोनाली ने जिस युवक विनय कुमार पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। वह नवादा के ही गोपालपुर का रहने वाला है। पीड़िता के मुताबिक, वह स्टेज शो करती है और भोजपुरी गीत गाती है। उससे उसे आय होने लगी। पति की मौत के बाद उसका कोई सहारा नहीं था। आरोपी ने उसे पत्नी की तरह अपने साथ चार साल तक रखा।

चार साल तक पत्नी की तरह रखा

पति की मौत के बाद जब वह बेसहारा थी, तब उसका सम्पर्क गोपालपुर के रहने वाले विनय कुमार से हुआ। आरोपी विनय ने उसे पत्नी की तरह अपने घर पर चार साल तक रखा। जब वह युवक से शादी की बात करती थी तो वह विधि​वत शादी से इंकार करता था। इस दौरान वह प्रेग्नेंट भी हुई, तो उसका एबार्शन कराया गया।

आरोपी को दिए कमाई के पैसे

पीड़िता का आरोप है कि ​उसने अपनी गाढ़ी कमाई का हिस्सा आरोपी पर लुटाया। उसके पिता के ​इलाज के लिए भी पैसे दिए। उसके लिए मोटरसाइकिल खरीदी। पर अब वह दूसरी शादी करना चाहता है। दूसरी शादी के लिए उसे दहेज का लालच दिया जा रहा है। आरोपी ने घर वालों के बहकावे में आकर उससे किनारा कर लिया है। पीड़िता ने आरोपी के साथ अपनी तस्वीर, वीडियो आदि भी दिखाई है।