केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा नेता रामविलास पासवान ने कहा कि इस साल के अंत में होने वाला बिहार विधानसभा चुनाव स्थानीय विकास के मुद्दों पर लड़ा जाएगा और चुनाव में भाषा पर संयम बनाए रखना चाहिए।
चंद रुपए के लिए लोग किस स्तर तक गिर सकते है, इसका एक ताजा उदाहरण बेगूसराय से सामने आया है। लूट और मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी को बेगूसराय नगर पुलिस ने सुलझा लिया है और चचेरी भाई पर पुलिस को गुमराह करने के मामले में कार्रवाई की है।
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी पार्टी लग चुकी है। रविवार को पटना में भाजपा की एक हाई लेवल मीटिंग चल रही है। जिसमें चुनाव की रणनीति और पार्टी नेताओं के बीच काम का बंटवारा किया जा रहा है।
मामला बिहार के जमुई जिले का है। जहां शुक्रवार को पुलिस ने एक अधजले को शव को बरामद किया है। बरामद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले में हत्या कर लाश छिपाने की साजिश रचने की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडर की प्रतिमा पर भाजपा नेता गिरिराज सिंह व अन्य नेताओं द्वारा माल्यार्पण किए जाने के बाद बहुजन क्रांति मोर्चा और राजद सहित वाम दलों के कार्यकर्ताओं अंबेडकर की प्रतिमा को धो कर किया शुद्धा।
जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और लेफ्ट नेता कन्हैया कुमार के काफिले पर हमला के मामले में आरा पुलिस ने 30 लोगों पर प्राथमिकी की है। साथ ही तीन शिवसैनिकों को गिरफ्तार किया गया है।
पटना और टाल इलाके में अपराधियों की आपसी रंजिश बहुत गहरी है। कई खुंखार वारदातों को अंजाम देकर मंझला बीघा गांव का कुख्यात विजय यादव उर्फ बहरा यादव ने इस क्षेत्र में अपनी तुती बना ली थी। बीते शनिवार को घर के बाहर विजय की गोली मार कर हत्या कर दी गई।
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी में लगी हुई है। सीएम ने हाल ही में जल-जीवन-हरियाली यात्रा निकाली थी। वाम नेता कन्हैया कुमार सीएए और एनआरसी के खिलाफ जन गण मन यात्रा निकाल रहे है। अब तेजस्वी बेरोजगारी हटाओ यात्रा निकालने की तैयारी में जुटी है।
जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार पर आरा में नकाबपोशों ने हमला किया। इसमें उनके काफिले में शामिल गाड़ियों को नुकसान हुआ। वे जन गण मन यात्रा के दौरान आरा पहुंचे हुए थे।
भाजपा के फायरब्रांड नेता और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह के खिलाफ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने समन जारी किया है। गिरिराज ने अपने संसदीय क्षेत्र में एक ईसाई महिला को दफनाने से उसके परिवार को रोका था, नड्डा ने इसी मामले में उनपर कार्रवाई की है।