परिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी की गायत्री देवी ने जीत हासिल की है। उन्हें 82,644 वोट मिले। उन्होंने स्वतंत्र उम्मीदवार रितु जायसवाल को 17,189 वोटों के अंतर से मात दी।

Parihar Assembly Election 2025: परिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी की गायत्री देवी जीत गई हैं। उन्हें 82644 वोट मिले। उन्होंने स्वतंत्र उम्मीदवार रितु जायसवाल को 17189 वोटों से हराया। बिहार के सीतामढ़ी जिले की परिहार विधानसभा सीट (Parihar Assembly Seat) सुर्खियों रही। यह सीट, 2010 से अब तक हुए तीनों चुनावों में लगातार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कब्जे में रही है। हालांकि, हर चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने कड़ी चुनौती दी और वोटों का अंतर लगातार कम होता गया। 

2010 परिहार विधानसभा चुनाव: पहली बार भाजपा का दबदबा

  • 2008 में सीट बनने के बाद पहला चुनाव 2010 में हुआ।
  •  भाजपा प्रत्याशी: राम नरेश प्रसाद यादव
  •  राजद प्रत्याशी: डॉ. रामचंद्र पुरवे
  •  परिणाम: भाजपा को 32,987 वोट मिले, जबकि राजद को 28,769 वोट।
  •  जीत का अंतर: 4,218 वोट।

खास बात: वोट शेयर में भाजपा को 28.57% और राजद को 24.91% वोट मिले।

2015 परिहार विधानसभा चुनाव: राम नरेश की जगह गायत्री देवी

2015 में भाजपा ने राम नरेश की जगह उनकी पत्नी गायत्री देवी को उम्मीदवार बनाया।

  •  भाजपा प्रत्याशी: गायत्री देवी
  •  राजद प्रत्याशी: रामचंद्र पुरवे
  •  परिणाम: गायत्री देवी को 66,388 वोट, जबकि राजद को 62,371 वोट।
  •  जीत का अंतर: 4,017 वोट।

खास बात: भाजपा का वोट शेयर 40.71% और राजद का 38.25% रहा।

2020 परिहार विधानसभा चुनाव: कांटे की टक्कर

  • 2020 का चुनाव बेहद नजदीकी साबित हुआ।
  •  भाजपा प्रत्याशी: गायत्री देवी
  •  राजद प्रत्याशी: रीतू जायसवाल
  •  परिणाम: गायत्री देवी ने 73,420 वोट पाकर जीत दर्ज की, जबकि रीतू जायसवाल को 71,851 वोट मिले।
  •  जीत का अंतर: मात्र 1,569 वोट।

खास बात: भाजपा को 42.52% और राजद को 41.61% वोट शेयर मिला।

2025 परिहार विधानसभा चुनाव: क्या होगा समीकरण?

  • 1. तीनों चुनावों में भाजपा ने सीट बचाई है, लेकिन हर बार जीत का अंतर घटता गया। 2010 में 4,218 वोट से जीत, 2015 में 4,017 वोट और 2020 में सिर्फ 1,569 वोट।