बिहार चुनाव 2025 के लिए पशुपति पारस की RLJP ने 25 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। पार्टी महागठबंधन में शामिल नहीं होगी, बल्कि समान विचारधारा वाले दलों के साथ लड़ेगी। इस सूची में पारस के बेटे यशराज पासवान भी शामिल हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की हलचल के बीच पशुपति कुमार पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) ने अपने पहले चरण के 25 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह महागठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी, बल्कि “समान विचारधारा वाले दलों” के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा अलौली (SC) सीट से उम्मीदवार बनाए गए यशराज पासवान की हो रही है, वे पशुपति पारस के बेटे हैं। पार्टी ने अपनी पहली सूची में महिला, युवा और दलित उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

RLJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस और प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज पासवान के नेतृत्व में जारी इस सूची में 25 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पारस ने कहा कि, “राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी सामाजिक न्याय, युवाओं की भागीदारी और बिहार के विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ेगी।”

इस सूची में कई महिला उम्मीदवारों को मौका दिया गया है। जैसे पूनम यादव (खगड़िया), सुनीता शर्मा (बेलदौर), नीरा देवी (बखरी) और दिविया भारती (अरवल)। इसके साथ ही पासवान और मेहतर समुदाय के कई उम्मीदवारों को टिकट देकर पार्टी ने अपने सामाजिक आधार को मजबूत करने का संकेत दिया है।

उम्मीदवारों की लिस्ट

1 अलौली (एससी) यशराज पासवान

2 खगडिया पूनम यादव

3 बेलदौर सुनीता शर्मा

4 साहेबपुर कमाल संजय कुमार यादव

5 बखरी नीरा देवी

6 सिकंदरा रामाधीन पासवान

7 राजपुर अमर पासवान

8 चेनारी सोनू कुमार नट

9 डुमराव मृत्‍युंजय कुशवाहा

10 बक्‍सर धर्मेन्‍द्र राम ( मेहतर )

11 आरा हरे कृष्‍ण पासवान

12 अरवल दिविया भारती

13 इमामगंज तपेश्‍वर पासवान

14 बराचट्टी शिव कुमार नाथ निराला

15 मोहनिया अनील कुमार

16 बरहरिया सुनील पासवान

17 कुढ़नी विनोद राय

18 बरूराज संजय पासवान

19 हरसिद्दी मदन पासवान

20 गरखा विगन मांझी

21 चिरैया शेख सलाउद्दीन खान

22 राजापाकर शिवनाथ कुमार पासवान

23 हाजीपुर (शहर) धनश्‍याम कुमार दाहा

24 वैशाली राम एकबाल कुशवाहा

25 महुआ शमसुज्‍जमा