बिहार चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने पहले दो चरणों हेतु 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इस सूची में 6 महिलाएं और 4 मुस्लिम उम्मीदवार शामिल हैं। यह घोषणा महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सस्पेंस के बीच हुई है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के नामांकन की समय सीमा खत्म होने से कुछ घंटे पहले ही कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। लंबे इंतजार और महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे की खींचतान के बीच आई इस सूची में 48 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इनमें 6 महिलाएं और 4 मुस्लिम उम्मीदवार हैं। सूत्रों के मुताबिक, इन उम्मीदवारों में से कई को पार्टी ने पहले ही सिंबल जारी कर दिया था, जबकि आधिकारिक घोषणा गुरुवार देर रात की गई।

कांग्रेस ने इस सूची में पहले और दूसरे चरण की सीटों को शामिल किया है। पार्टी ने सीमांचल, मगध, तिरहुत और मिथिलांचल के बीच संतुलन साधने की कोशिश की है। पार्टी के 48 उम्मीदवारों में 5 महिला उम्मीदवार, 4 मुस्लिम उम्मीदवार, 10 से अधिक सीटें अनुसूचित जाति (SC) के उम्मीदवार को दी गई हैं । कांग्रेस ने जो लिस्ट जारी की है उसमें पहले चरण की 27 और दूसरे चरण की 21 सीटों के लिए नामों की घोषणा हुई है। इस लिस्ट में कई वरिष्ठ और चर्चित चेहरे शामिल हैं। इनमें प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, वरिष्ठ नेता शकील अहमद खान, अजीत शर्मा, डॉ. चंदन यादव, अमिता भूषण, और विष्णुनाथ राम जैसे नेता शामिल हैं।

सीट बंटवारे पर अभी भी सस्पेंस

महागठबंधन (RJD-कांग्रेस-वाम दल) में सीट शेयरिंग की औपचारिक घोषणा अब तक नहीं हुई है। हालांकि, सभी दल अपने-अपने हिस्से की सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने में जुटे हैं। कई सीटों पर पहले ही सिंबल जारी हो चुके हैं, और कुछ उम्मीदवारों ने नामांकन भी कर दिया है।

कांग्रेस की पहली लिस्ट में 48 उम्मीदवारों के नाम कुछ इस प्रकार हैं…

1. बगहा जयेश मंगल सिंह

2. नौतन अमित गिरी

3. चनपटिया अभिषेक रंजन

4. बेतिया वासी अहमद

5. रक्सौल श्याम बिहारी प्रसाद

6. गोविंदगंज शशि भूषण राय उर्फगप्पू राय

7. रीगा अमित कुमार सिंह टुन्ना

8. बथनाहा (अ.जा.) इंजीनियर नवीन कुमार

9. बेनीपट्टी नलिनी रंजन झा

10. फुलपरास सुभोध मंडल

11. फोर्ब्सगंज मनोज विश्वस

12. बहादुरगंज प्रो. मसवार आलम उर्फ प्रो. मुशब्बिर आलम

13. कदवा शकील अहमद खान

14. मनीहारी (अ.ज.जा.) मनोहर प्रसाद सिंह

15. कोढ़ा (अ.जा.) पूनम पासवान

16. सोनबरसा (अ.जा.) सरिता देवी

17. बेनीपुर मिथिलेश कुमार चौधरी

18. सकरा (अ.जा.) उमेश राम

19. मुज़फ्फरपुर बिजेन्द्र चौधरी

20. गोपालगंज ओम प्रकाश गर्ग

21. कुचायकोट हरिनारायण कुशवाह

22. लालगंज आदित्य कुमार राजा

23. वैशाली इंजीनियर संजीव सिंह

24. राजा पाकर (अ.जा.) प्रतिमा कुमारी

25. रोसड़ा (अ.जा.) ब्रज किशोर रवि

26. बछवाड़ा शिव प्रकाश गरीब दास

27. बेगूसराय अमिता भूषण

28. खगड़िया डॉ. चंदन यादव

29. बेलदौर मिथिलेश कुमार निषाद

30. भागलपुर अजीत कुमार शर्मा

31. सुल्तानगंज लालन यादव

32. अमरपुर जितेन्द्र सिंह

33. लखीसराय अमरेश कुमार (अनीश)

34. बारबिघा त्रिशूलधारी सिंह

35. बिहार शरीफ उमैर खान

36. नालंदा कौशलेंद्र कुमार “छोटे मुखिया”

37. हरनौत अरुण कुमार बिंद

38. कुम्हरार इन्द्रदीप चंद्रवंशी

39. पटना साहिब शशांत शेखर

40. बिक्रम अनिल कुमार सिंह

41. बक्सर संजय कुमार तिवारी

42. राजपुर (अ.जा.) विष्णुनाथ राम

43. चेनारी (अ.जा.) मंगल राम

44. करगहर संतोष मिश्रा

45. कुटुंबा (अ.जा.) राजेश राम

46. औरंगाबाद आनंद शंकर सिंह

47. वजीरगंज अवधेश कुमार सिंह

48. हिसुआ नीतू कुमारी