पातेपुर विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी के लखेंद्र कुमार रौशन ने जीत हासिल की है। उन्हें 1,08,356 वोट मिले। लखेंद्र कुमार रौशन ने आरजेडी की प्रेमा चौधरी को पराजित किया।

Patepur Assembly Election 2025: पातेपुर विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी के लखेंद्र कुमार रौशन जीत गए हैं। उन्हें 108356 वोट मिले। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के प्रेमा चौधरी को हराया। बिहार के वैशाली जिले की पातेपुर विधानसभा सीट (Patepur Assembly Seat) राजनीति में बेहद अहम मानी जाती है। यह सीट अनुसूचित जाति (SC) आरक्षित है और यहां हर चुनाव में भाजपा (BJP) और राजद (RJD) के बीच सीधा मुकाबला होता है। 2010 से अब तक के तीन चुनावों में इस सीट पर समीकरण बदलते रहे हैं। 2010 में भाजपा, 2015 में राजद और 2020 में एक बार फिर भाजपा ने जीत दर्ज की। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2010 पातेपुर विधानसभा चुनाव: भाजपा की जीत

  •  विजेता: महेंद्र बैठा (भाजपा)- 53,762 वोट
  •  उपविजेता: प्रेमा चौधरी (राजद) - 37,095 वोट
  •  जीत का अंतर: 16,667 वोट

खास बात: इस जीत से भाजपा ने पातेपुर सीट पर अपनी मजबूत शुरुआत की।

  • 2015 पातेपुर विधानसभा चुनाव: राजद की वापसी
  •  विजेता: प्रेमा चौधरी (राजद)- 67,548 वोट
  •  उपविजेता: महेंद्र बैठा (भाजपा) - 55,087 वोट
  •  जीत का अंतर: 12,461 वोट

खास बात: इस बार राजद ने सीट अपने नाम कर ली और भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।

  • 2020 पातेपुर विधानसभा चुनाव: भाजपा की धमाकेदार वापसी
  •  विजेता: लोकेंद्र कुमार रौशन (भाजपा)- 86,509 वोट (52.15%)
  •  उपविजेता: शिवचंद्र राम (राजद)-60,670 वोट (36.57%)
  •  जीत का अंतर: 25,839 वोट

खास बात: यह जीत भाजपा के लिए बड़ी राहत और मजबूती का संकेत बनी।