बिहार में एक पति-पत्नी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पत्नी नए पंखे की पूजा करती नजर आ रही है। यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है क्योंकि यह दिखाता है कि कैसे छोटी-छोटी चीजें भी लोगों के लिए ख़ुशियों का कारण बन सकती हैं।

पटना. बिहार में सोशल मीडिया पर एक पति-पत्नी का इमोशनल करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पति पंखा लेकर घर आया तो पत्नी ने उसकी पूजा अर्चना की और पंखे को देवता बताते हुए लोकगीत गाने लगी। इस अवसर पर पति भी पंखा देवता से प्रार्थना करने लगे कि अब आपके आने से हम चैन की नींद सो सकेंगे और आप सभी मच्छर को भगा देना। यूजर को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

View post on Instagram

जानकारी के अनुसार- यह वीडियो बिहार का बताया जा रहा है जिसमें एक बिहारी महिला लोकगीत गाते हुए टेबल फैन की पूजा कर रही है। दरअसल, घर में जब भी कोई नई चीज आती है तो उसकी पूजा की जाती है लेकिन जिस प्रकार यह महिला पंखे की पूजा कर रही है। वह अपने आप में दिल छू लेने वाला किस्सा नजर आ रहा है क्योंकि आज के जमाने में जहां एसी लाने पर भी लोगों को उतनी खुशी नहीं होती है जितनी अधिक खुशी महिला और उसके पति को घर में पंखा लाने से हो रही है। 

घर में पंखा आने की खुशी

गीत गाते हुए महिला कह रही है कि है पंखा देवता पूरी गर्मी भाग देना, वहीं पर महिला का पति कह रहा है कि है पंखा देवता घर के सभी मच्छर को भगा देना वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि घर में पंखा आने की खुशी दोनों को बहुत अधिक है। आपको बतादें, आज भी लोगों के घरों में जब भी कोई नई चीज आती है तो वह उसकी बड़े भाव से पूजा करते हैं, ऐसा ही कुछ इस वीडियो में नजर आ रहा है। घर में पहली बार पंखा आने पर पति-पत्नी उस पंखे की देवता समझ कर पूजा कर रहे हैं और उससे गर्मी और मच्छर भगाने की प्रार्थना कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें : क्लास में पढ़ाने की जगह मैडम को किस रहा था टीचर, आखिर कौन थी वह महिला