गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया की हत्या के जुर्म में उम्र कैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह की गुरुवार को जेल से रिहाई हो गई। उनकी रिहाई पर जी कृष्णैय की पत्नी उमा कृष्णैया और बेटी ने नाराजगी जताई है।

पटना। गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया की हत्या के जुर्म में उम्र कैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह की गुरुवार को जेल से रिहाई हो गई। उनकी रिहाई पर जी कृष्णैय की पत्नी उमा कृष्णैया और बेटी ने नाराजगी जताई है। उधर, आनंद मोहन सिंह की पत्नी लवली आनंद ने पति को निर्दोष करारते हुए कहा है कि यह घटना उनके सामने नहीं हुई। यदि उनके सामने ऐसा होता तो हम लोग जान पर खेलकर उनके प्राणों की रक्षा करते। लवली आनंद ने रिहाई के लिए ​बिहार सरकार का आभार जताया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

जी कृष्णैया जी की हत्या का है दर्द

उन्होंने कहा कि जी. कृष्णैया जी की हत्या हुई। वह एक ईमानदार अफसर थे। इसका हमें भी काफी दर्द है। सबको पता है कि आनंद मोहन जी निर्दोष हैं, स्वतंत्रता सेनानी परिवार से आते हैं। उन्होंने हमेशा गलत का विरोध किया है। घटना के बाद वह जेल चले गए। हम लोगों ने कानून का पालन किया। दूसरी तरफ उमा कृष्णैया जी का सुहाग उजड़ गया।

15 साल जगे हमारे बच्चे और समर्थक

उन्होंने कहा कि यदि ये घटना हम लोगों के सामने होती। आनंद मोहन अगर सामने होते तो ऐसी घटना नहीं होने देते। अपनी जान पर भी खेलकर हम लोग जी कृष्णैया की रक्षा करते, पर जो भी हुआ। कोर्ट के आदेश का पालन करके 15 साल जेल में बिताए। यह वक्त कम नहीं होता है। हम लोग एक एक दिन इंतजार किए। हमारे बच्चे, समर्थक 15 साल जगे हैं। होली, दीपावली, दशहरा कुछ मना नहीं। इस इंतजार में कि जिस तरह भगवान राम 14 साल वनवास के बाद लौटे थे। उसी तरह आनंद मोहन जी भी लौटेंगे। तब खुशहाली मनेगी। अब जब वह आ रहे हैं तो हमारे बच्चों और समर्थकों में खुशी है। आनंद मोहन की रिहाई के लिए उन्होंने ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त किया और बिहार सरकार व अपने समर्थकों का भी आभार व्यक्त किया है।