MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Delhi Bus Safety Rules
US Missile Strike in Iran
Faridabad Student Suicide
Yogi Adityanath AI Video Row
California Malayali Women Murder
Sitapur Quadruplets Birth
Badshah Wife Isha Rikhi
Who is Brishti Mukherjee?
SCO Summit 2026
Toxic Box Office Collection
Noida Bus Gangrape Case
Mumbai Milk Price Hike 2026
Hanuman Ansh Movie Review
India GDP Growth
Nepal Flood NEET PG News
Gujarat News
Rajasthan Viral Video Truth
Mirzapur The Movie Advance Booking
Global News Snapshot
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • States
  • Bihar
  • पीएम मोदी का बड़ा गिफ्ट: बिहार को मिला औंटा-सिमरिया 6-लेन गंगा महासेतु, जानें इसके फायदे

पीएम मोदी का बड़ा गिफ्ट: बिहार को मिला औंटा-सिमरिया 6-लेन गंगा महासेतु, जानें इसके फायदे

PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी 22 अगस्त को औंटा-सिमरिया 6-लेन गंगा ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। यह पुल उत्तर-दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी बदलने वाला है। जानिए कौन-कौन सी बड़ी परियोजनाएं इस दौरे में बिहार को मिलेंगी!

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Aug 22 2025, 08:28 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
बिहार को नई सौगात: औंटा सिमरिया गंगा महासेतु
Image Credit : X

बिहार को नई सौगात: औंटा-सिमरिया गंगा महासेतु

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को बिहार को ₹12,992 करोड़ की बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। इस मौके पर वे औंटा-सिमरिया 6-लेन गंगा ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। यह पुल उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ेगा और विकास की रफ्तार बढ़ाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210
1.865 किमी लंबा गंगा ब्रिज-क्या है खास?
Image Credit : X

1.865 किमी लंबा गंगा ब्रिज-क्या है खास?

₹1,871 करोड़ की लागत से बना यह आधुनिक 6-लेन ब्रिज 1.865 किमी लंबा है। यह मोकामा (पटना) और बेगूसराय को सीधे जोड़ता है। भारी वाहनों की 100 किमी अतिरिक्त दूरी कम होगी और ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

Related Articles

Related image1
Nitish Kumar के प्रोग्राम में बवाल, इस बात पर मदरसा टीचर्स का फूटा गुस्सा
Related image2
बिहार SIR मामला: EC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट
310
राजेंद्र सेतु का बोझ कम करेगा नया पुल
Image Credit : X

राजेंद्र सेतु का बोझ कम करेगा नया पुल

पुराना राजेंद्र सेतु जर्जर हो चुका है और भारी वाहनों के लिए परेशानी का सबब था। नया पुल इसके समानांतर बनाया गया है, जिससे महात्मा गांधी सेतु और राजेंद्र सेतु का दबाव कम होगा। 150 किमी तक की यात्रा दूरी बचने का अनुमान है।

प्रधानमंत्री @narendramodi देंगे बिहार को बड़ी सौगात!

- 8.15 किमी मोकामा–सिमरिया–बेगूसराय परियोजना (NH-31) का उद्घाटन

- 1.86 किमी लंबा गंगा पर पहला 6-लेन पुल, लागत ₹1,870 करोड़+

इस पुल से भारी वाहनों की दूरी 100 किमी से अधिक घटेगी,जाम की समस्या कम होगी ,मोकामा (पटना) से… pic.twitter.com/CKTAWWlUXj

— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) August 21, 2025

410
किन जिलों को मिलेगा सबसे ज़्यादा लाभ
Image Credit : X

किन जिलों को मिलेगा सबसे ज़्यादा लाभ

यह पुल उत्तर बिहार के सुपौल, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया और दक्षिण बिहार के शेखपुरा, नवादा, लखीसराय, मोकामा को जोड़ेगा। व्यापार, उद्योग और कृषि परिवहन में जबरदस्त सुधार होगा।

510
पीएम मोदी की ₹13 हजार करोड़ की सौगात
Image Credit : X

पीएम मोदी की ₹13 हजार करोड़ की सौगात

इस दौरे में पीएम मोदी 11,735 करोड़ की छह परियोजनाओं का उद्घाटन और 1,257 करोड़ की आठ परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसमें सड़क, स्वास्थ्य, ऊर्जा, शहरी और ग्रामीण विकास से जुड़ी अहम योजनाएं शामिल हैं।

610
कौन-कौन सी परियोजनाएं होंगी शुरू
Image Credit : X

कौन-कौन सी परियोजनाएं होंगी शुरू

  • बक्सर थर्मल पावर प्लांट (₹6,878 करोड़)
  • मुजफ्फरपुर होमी भाभा कैंसर अस्पताल (₹385 करोड़)
  • मुंगेर सीवरेज प्रोजेक्ट (₹523 करोड़)
  • बख्तियारपुर-मोकामा सड़क सुधार (₹1,899 करोड़)
  • बिक्रमगंज-दुमरांव रोड (₹179 करोड़)
710
आवास योजना से 16,000 परिवारों को घर
Image Credit : X

आवास योजना से 16,000 परिवारों को घर

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 12,000 ग्रामीण और 4,260 शहरी लाभार्थियों को नया घर मिलेगा। पांच प्रमुख लाभार्थियों को पीएम मोदी खुद प्रतीकात्मक रूप से घर की चाबी सौपेंगे।

बिहार में 22 अगस्त 2025 को माननीय प्रधानमंत्री आंटा (मोकामा)–सिमरिया (बेगूसराय) परियोजना के तहत पवित्र गंगा नदी पर 1.865 किमी लंबे 6 लेन के पुल का लोकार्पण करेंगे।

➡️यह पुल उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी बनेगा और सात दशक पुराने राजेंद्र सेतु का आधुनिक विकल्प… pic.twitter.com/3EeXW273m3

— NHAI (@NHAI_Official) August 21, 2025

810
नई रेल सेवाओं से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
Image Credit : X

नई रेल सेवाओं से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

गयाजी और दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस और बुद्ध सर्किट की वैशाली-कोडरमा ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इससे धार्मिक पर्यटन और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा।

910
आधुनिक तकनीक से बना पुल
Image Credit : X

आधुनिक तकनीक से बना पुल

NHAI ने इस पुल को एक्स्ट्रा-डोसेड तकनीक से तैयार किया है। यह न सिर्फ मजबूत संरचना है बल्कि इंजीनियरिंग का बेहतरीन उदाहरण भी है। इससे किसानों और व्यापारियों को परिवहन में बड़ी सुविधा होगी।

1010
बिहार के विकास की नई उड़ान
Image Credit : X

बिहार के विकास की नई उड़ान

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के मुताबिक बिहार का विकास ही देश के विकास की कुंजी है। पीएम मोदी के इस दौरे से रोजगार, उद्योग, स्वास्थ्य सेवाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर में जबरदस्त सुधार होगा। बिहार अब विकास की तेज़ रफ्तार पकड़ने को तैयार है।

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
बिहार चुनाव २०२५
बिहार समाचार
नरेंद्र मोदी
नीतीश कुमार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
नेपाल की बाढ़ के साथ बिहार पहुंचीं अजीब मछलियां! सरकार ने खाने-खरीदने पर जारी की चेतावनी
Recommended image2
नेपाल की बाढ़ के साथ बिहार पहुंचीं अनजान मछलियां! सरकार ने कहा- भूलकर भी मत खाना
Recommended image3
गया से दरभंगा अब सिर्फ 3-4 घंटे! 198 KM का आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे बदलेगा बिहार की कनेक्टिविटी
Recommended image4
Bihar Rescue: नेपाल में फंसे 100 तीर्थयात्रियों को निकाला, ट्रेन से महाराष्ट्र भेजा
Recommended image5
Weather Update 29 August 2026: बिहार- झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? बारिश और बादलों पर बड़ा अपडेट
Related Stories
Recommended image1
Nitish Kumar के प्रोग्राम में बवाल, इस बात पर मदरसा टीचर्स का फूटा गुस्सा
Recommended image2
बिहार SIR मामला: EC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved