Bihar Chunav 2025 : बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। कल राहुल गांधी ने रैलियां कि, अब आज 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर हैं। पीएम मुजफ्फरपुर के बाद छपरा में विशाल जनसभा को संबोंधित करेंगे। 

PM Modi rally in Muzaffarpur : बिहार में चुनावी संग्राम जारी है, इसी बीच 30 अक्टूबर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुजफ्फरपुर में एक विशाल रैली को संबोंधित किया। जहां उन्होंने कांग्रेस (राहुल गांधी) और राजद ( लालू प्रसाद यादव परिवार) पर जमकर हमला किया। पीएम मोदी ने 'छठी मइया की पूजा से स्पीच शुरू की । उन्होंने कहा-यहां की लीची जितनी मीठी होती है, उतनी ही मीठी आपकी बोली भी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

UNESCO में शामिल कराएंगे छठ महापर्व

  • पीएम मोदी ने अपनी शुरूआती स्पीच में कहा- छठ महापर्व के बाद ये मेरी पहली जनसभा है। छठ महापर्व बिहार और देश का गौरव है। देश और दुनिया में छठ महापर्व मनाया जाता है। हम छठ के गीत सुनते हैं, तो भाव-विभोर हो उठते हैं। छठी मईया की पूजा में मां की भक्ति है। छठी मईया की पूजा में समता, ममता और सामाजिक समरसता है। छठी मईया की पूजा हमारी साझी विरासत का उत्सव भी है। इसलिए हमारी सरकार का प्रयास है कि दुनिया भी इन मूल्यों से सीखे। हम छठ महापर्व को मानवता के महापर्व के रूप में UNESCO की विश्व विरासत की सूची में शामिल कराने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। क्योंकी हर बिहारी और हर हिंदुस्तानी के लिए गर्व का विषय होगा।

पूरी दुनिया में छठी मईया की जय-जयकार

  • पीएम ने कहा आपने देखा है कि आपका ये बेटा तो छठी मईया की जय-जयकार दुनिया में कराने में लगा है। दूसरी तरफ ये कांग्रेस और RJD के लोग छठी मईया का अपमान कर रहे हैं। क्या कोई कभी चुनाव में वोट पाने के लिए छठी मईया का अपमान कर सकता है? क्या ऐसा अपमान, बिहार, हिंदुस्तान और मेरी माताएं जो निर्जला उपवास करती हैं, वो सहन कर सकती हैं? RJD और कांग्रेस के लोग कितनी बेशर्मी से बोल रहे हैं। उनके लिए छठी मईया की पूजा नौटंकी है, ड्रामा है। ऐसे लोगों को सजा मिलनी चाहिए या नहीं?

छठी मईया का ये अपमान बर्दाश्त नहीं

  • जो महिलाएं निर्जला इतना लंबा व्रत रखती हैं.... जो गंगा जी में खड़ी होकर सूर्यदेव को अर्घ्य देती हैं। वो RJD-कांग्रेस की नजर में ड्रामा करती हैं। क्या बिहार की माताएं- बहनें छठी मईया का ये अपमान बर्दाश्त करेंगी? मैं जानता हूं कि छठी मईया के इस अपमान को बिहार का कोई भी व्यक्ति भूल नहीं सकता।

बिहार के मेरे मालिकों मैं आपका बहुत बड़ा कर्जदार हूं

  • बिहार का गौरव और बढ़ाना, बिहार की मीठी बोली, बिहार की संस्कृति को दुनिया के कोने-कोने में ले जाना, बिहार का विकास करना ही NDA और भाजपा की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। जब भारत समृद्ध था, आर्थिक रूप से, ज्ञान-विज्ञान की सबसे बड़ी ताकत था, तब उसमें बिहार की बहुत बड़ी भूमिका थी।इसलिए आज विकसित भारत बनाने के लिए भी बिहार का विकसित होना बहुत जरूरी है।
  • पीएम ने कहा-बिहार के मेरे भाई-बहनों, बिहार के मेरे मालिकों मैं आपका बहुत बड़ा कर्जदार हूं। यहां तो इतनी बड़ी संख्या में युवा आए हैं, मैं बहुत बड़ी मात्रा में माताओं-बहनों के दर्शन कर रहा हूं। ये विशाल जनसागर बात रहा है - फिर एक बार NDA सरकार, बिहार में फिर से सुशासन सरकार! 

रेलवे को को लूटने वाले क्या बिहार में विकास करेंगे?

  • पीएम ने कहा- बिहार को आगे बढाने के लिए उद्यम चाहिए, उद्योग चाहिए और उद्योग के लिए जमीन, बिजली, कनेक्टिविटी और कानून का राज चाहिए। सोचिए, जिनका इतिहास जमीन कब्जाने का हो, वो किसी उद्योग को जमीन देंगे क्या?
  • जिन्होंने बिहार को लालटेन युग में रखा, वो बिजली दे पाएंगे क्या? जिन्होंने रेल को लूटा, वो बिहार में कनेक्टिविटी बढ़ाएंगे क्या? जिन्होंने भ्रष्टाचार और घोटाले के रिकॉर्ड तोड़ दिए, वो कानून का राज ला सकते हैं क्या?

ये पांच चीजें RJD और कांग्रेस वालों की पहचा

  • प्रधानमंत्री ने कहा- RJD और कांग्रेस वालों की पहचान सिर्फ 5 चीजों से है। कट्‌टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन, करप्शन ये जंगल राज की पहचान है।'

पीए मोदी ने कहा-जहां कट्टा, क्रूरता का राज हो, वहां कानून दम तोड़ देता है। जहां कटुता बढाने वाली RJD और कांग्रेस हो, वहां समाज में सद्भाव मुश्किल होता है।

  • जहां RJD और कांग्रेस का कुशासन हो, वहां विकास का नामो-निशान नहीं होता है। जहां करप्शन हो, वहां सामाजिक न्याय नहीं मिलता है। गरीब का हक लूट जाता है, सिर्फ और सिर्फ कुछ परिवार ही फलते-फूलते हैं। ऐसे लोग कभी भी बिहार का भला नहीं कर सकते।