प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बिहार चुनाव 2025 के लिए 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इसमें RCP सिंह की बेटी लता सिंह को CM नीतीश के गृह जिले नालंदा से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी का लक्ष्य सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारना है।
पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दृष्टिगत प्रशांत किशोर की नई पार्टी जन सुराज ने अपनी पहली लिस्ट में 51 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पहली लिस्ट में बिहार के राजनीतिक और सामाजिक संतुलन का पूरा ध्यान रखा गया है। पार्टी ने साफ किया है कि यह केवल शुरुआत है और आने वाले दिनों में हर एक-दो दिन में नई सूची जारी होगी, ताकि 243 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान पूरा किया जा सके। सबसे चर्चा का विषय बनी नालंदा की अस्थावां सीट, जहां पार्टी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जिले से एक बड़ा दांव खेला है।
नीतीश के जिले में आरसीपी की बेटी की एंट्री
जन सुराज ने लता सिंह को नालंदा के अस्थावां विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। लता सिंह, जो कि जदयू अध्यक्ष रहे आरसीपी सिंह की बेटी हैं, अब सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले में चुनावी रणभूमि में उतर रही हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस सीट से नीतीश कुमार के बेटे निशांत भी चुनाव लड़ सकते हैं, जिससे अस्थावां सीट का मुकाबला बेहद दिलचस्प और हाई-प्रोफाइल बन गया है।
जन सुराज के अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा, “हमारी कोशिश रही है कि हर क्षेत्र और हर पहचान के लोगों को प्रतिनिधित्व मिले। लता सिंह का इस सीट से चुनाव लड़ना पार्टी की रणनीति का हिस्सा है, ताकि युवा और पुराने वोटर्स दोनों के बीच संतुलन बना रहे।” जन सुराज की पहली सूची में केसी सिन्हा, रितेश पांडे, प्रीति किन्नर जैसे नाम शामिल हैं। बिहार की राजनीति में यह पहली बार है कि शिक्षा, स्टार पावर और समाज के हाशिए पर खड़े वर्गों के प्रतिनिधियों को टिकट दिया गया है।
देखें जनसुराज के 51 उम्मीदवारों की लिस्ट
- वाल्मीकी नगर: घृत नारायण प्रसाद
- लौरिया: सुनील कुमार
- हर्सिद्धि (SC): अवधेश राम
- ढाका: डॉ. लाल हाबु प्रसाद
- सुरसंड : उषा किरण
- रुननीसैदपुर: विजय कुमार साह
- बेनीपट्टी: मोहम्मद परवेज आलम
- निर्मली: राम प्रवेश कुमार यादव
- सिकटी: रागीब बबलू
- कोचाधामन: अबू अफाक फारूख
- अमौर: अफ़रोज़ आलम
- बैसी: शाहनवाज़ आलम
- आलमनगर: सुबोध कुमार सुमन
- प्राणपुर: कुनाल निशाद
- सहरसा: किशोर कुमार
- सिमरी बख्तियारपुर: सुरेंद्र यादव
- महिशी: शमीम अख्तर
- दरभंगा ग्रामीण: शोएब खान
- दरभंगा: आर. के. मिश्रा
- केवटी: बिलटू साहनी
- मीनापुर: तेज नारायण सहनी
- मुजफ्फरपुर: डॉ. अमित कुमार दास
- गोपालगंज: डॉ. शशि शेखर सिन्हा
- भोरे (SC): प्रीति किन्नर
- रघुनाथपुर: राहुल कीर्ति सिंह
- दरौंदा: सत्येंद्र कुमार यादव
- मांझी: वाईवी गिरी
- बनियापुर: श्रवण कुमार महतो
- छपरा: जय प्रकाश सिंह
- परसा: मुसाफिर महतो
- सोनपुर: चंदन लाल मेहता
- कल्याणपुर (SC): राम बालक पासवान
- मोरवा: जगृति ठाकुर
- मटिहानी: अरुण कुमार
- बेगूसराय: सुरेंद्र कुमार सहनी
- खगड़िया: डॉ. अरुण कुमार
- बेलदौर: गजेंद्र निषाद
- परबत्ता: विनय कुमार वरुण
- पीरपैंती (SC): घनश्याम दास
- बेलहर: ब्रज किशोर पंडित
- अस्तावां: लता सिंह
- बिहारशरीफ: दिनेश कुमार
- नालंदा: कुमारी पूनम सिन्हा
- कुम्हरार: के. सी. सिन्हा
- आरा : डॉ. विजय कुमार गुप्ता
- चेनारी (SC): नेहा कुमार नटराज
- करगहर: रितेश रंजन पांडेय
- गोह: सीताराम दुखारी
- इमामगंज: डॉ. अजीत कुमार
- बोधगया: लक्ष्मण मांझी
- नवीनगर: अर्चना चन्दा
