भूख हड़ताल के दौरान प्रशांत किशोर की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

पटना न्यूज: बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में भूख हड़ताल पर गए प्रशांत किशोर अचानक बीमार पड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। प्रशांत किशोर सिर्फ पानी पीकर भूख हड़ताल पर थे। ताजा जानकारी के मुताबिक मेदांता अस्पताल से एंबुलेंस उनके आवास पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है हेल्थ अपडेट

मेदांता के डॉक्टर प्रशांत किशोर की सेहत से जुड़ी पल-पल की अपडेट दे रहे हैं। फिलहाल उनकी स्थित स्थिक है। उनके ब्लड टेस्ट और यूरिन टेस्ट की जा रही है। वहीं, दूसरी पार्टियों के नेताओं ने प्रशांत किशोर पर हमला बोला है। कोई इसे ड्रामा बता रहा है तो कोई इसे राजनीतिक स्टंट।

प्रशांत किशोर मामले में सोमवार को गवाह पेश नहीं हो सके

प्रशांत किशोर के समर्थकों की भीड़ के कारण सोमवार को सिविल कोर्ट में गवाह पेश नहीं हो सके। एहतियात के तौर पर पुलिस किसी को भी कोर्ट परिसर में प्रवेश नहीं करने दे रही थी। इस बीच एसीजेएम 10 की अदालत में गवाही देने आए एक व्यक्ति ने काफी देर तक इंतजार किया, लेकिन उसे अंदर नहीं जाने दिया गया। समय बीत जाने के कारण उसकी गवाही दर्ज नहीं हो सकी। अधिवक्ता अजय कुमार प्रसाद ने बताया कि उनके मुवक्किल की गवाही दर्ज नहीं हो सकी।

BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में आवाज उठा रहे हैं प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में भूख हड़ताल पर थे। आपको बता दें कि प्रशांत किशोर BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में आवाज उठा रहे हैं। पिछले 5 दिनों से वे बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर हैं। आधी रात के बाद करीब 4 बजे पटना पुलिस की टीम प्रशांत किशोर को गिरफ्तार करने गांधी मैदान पहुंची और उन्हें जबरन अपने साथ ले गई। जानकारी के मुताबिक करीब 10 थानों की पुलिस गांधी मैदान पहुंची थी।

ये भी पढ़ें- 

आसमान से गिरी आग, रहस्यमयी पत्थर ने लगाई घर में आग! कहीं ये उल्कापिंड तो नहीं?

BPSC परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे ये 68 उम्मीदवार, इस वजह से हुई कार्रवाई