Rain Alert: बिहार में मौसम बिगड़ने वाला है। कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

Rain Alert: बिहार में मौसम ने करवट ले ली है। अब ऐसे में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि 5 मई से 6 मई तक बिहार का मौसम बिगड़ सकता है। इस दौरान राज्य के सभी जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

31 जिलों में अलर्ट जारी

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 31 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार बिहार के कई जिलों में तेज हवा के साथ गरज-चमक और बारिश होने की संभावना है। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। जिन जिलों में यह अलर्ट जारी किया गया है, उनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण,सिवान, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, बेगूसराय, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, अरवल, जमुई और मुंगेर शामिल हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और जरूरत न होने पर घर से बाहर न निकलने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की बेटियों को बड़ा तोहफा! शानदार नौकरी का मौका!

50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, सुपौल, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं। साथ ही मेघगर्जन, बिजली गिरने और बारिश की भी आशंका है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम की स्थिति के अनुसार जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है।