सीतामढ़ी विधानसभा चुनाव 2025: सीतामढ़ी में इस बार बाजी BJP के नाम रही। सुनील कुमार पिंटू ने 1,04,226 वोट पाकर RJD के सुनील कुमार को 5,562 वोटों से हराया। निर्दलीय राम किशोर राय केवल 2,867 वोट पाकर जमानत भी नहीं बचा सके।

Sitamarhi Assembly Election 2025: 2010 से अब तक सीतामढ़ी विधानसभा सीट पर जीत का खेल बीजेपी और आरजेडी के बीच घूमता रहा है। कभी बीजेपी ने बढ़त बनाई तो कभी आरजेडी ने वापसी की। 2025 का चुनाव बीजेपी के पक्ष में गया। यहां से भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार पिंटू ने 104226 वोट पाकर 5562 वोटों से आरजेडी प्रत्याशी सुनील कुमार पर जीत हासिल की। आरजेडी नेता सुनील कुमार को कुल 98664 वोट मिले। निर्दलीय उम्मीदवार राम किशोर राय 2867 वोटों के साथ जमानत जब्त हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीतामढ़ी विधानसभा का राजनीतिक सफर

सीतामढ़ी विधानसभा (Sitamarhi Assembly Election 2025) बिहार के सीतामढ़ी जिले और लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। यहां लगभग 2,46,038 वोटर्स हैं। इस सीट पर मुकाबला ज्यादातर बीजेपी और आरजेडी के बीच ही होता रहा है।

2010 सीतामढ़ी विधानसभा चुनाव-बीजेपी की जीत

2010 चुनाव में बीजेपी के सुनील कुमार ने एलजेपी प्रत्याशी राघवेंद्र कुमार सिंह को मात दी थी।

  •  बीजेपी: 51,664 वोट
  •  एलजेपी: 46,443 वोट
  •  जीत का अंतर: 5,221 वोट

2015 सीतामढ़ी विधानसभा चुनाव-आरजेडी की वापसी

 2015 चुनाव में आरजेडी के सुनील कुमार ने बीजेपी प्रत्याशी सुनील कुमार उर्फ पिंटू को हराया।

  • आरजेडी: 81,557 वोट
  •  बीजेपी: 66,835 वोट
  •  जीत का अंतर: 14,722 वोट

2020 सीतामढ़ी विधानसभा चुनाव -बीजेपी की वापसी

 2020 सीतामढ़ी चुनाव में मुकाबला फिर रोमांचक रहा।

  • बीजेपी: मिथिलेश कुमार -90,236 वोट
  • आरजेडी: सुनील कुमार कुशवाहा - 78,761 वोट
  • जीत का अंतर: 11,475 वोट

जातीय समीकरण और स्थानीय राजनीति

सीतामढ़ी की राजनीति में यादव और कुशवाहा वोट अहम भूमिका निभाते हैं। बीजेपी को शहरी और युवा वर्ग का समर्थन मिलता है, जबकि आरजेडी ग्रामीण इलाकों और एम-वाई समीकरण पर भरोसा करती है। इस बार मुकाबला फिर कांटे का हो सकता है।