सीवान विधानसभा चुनाव 2025 का इतिहास रहस्यमयी रहा है। वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के मंगल पांडेय ने राजद के अवध बिहारी चौधरी को 9370 वोटों से हराया। 

Siwan Assembly Election 2025: शहाबुद्दीन के दौर से लेकर अवध बिहारी चौधरी की जीत तक, सीवान विधानसभा का चुनावी इतिहास हमेशा रहस्यमयी और दिलचस्प रहा है। सिवान विधानसभा सीट पर इस बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मंगल पांडेय ने 92379 वोटों के साथ प्रतिद्वंदी राष्ट्रीय जनता दल के अवध बिहारी चौधरी को 9370 वोटों से हराया। अवध बिहारी को इस बार 83009 वोट मिले। आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन प्रत्याशी मो. कैफी समशीर को मात्र 3493 वोटों से संतोष करना पड़ा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सिवान विधानसभा का चुनावी इतिहास

सिवान विधानसभा सीट (Siwan Assembly Election 2025) बिहार की सबसे चर्चित सीटों में गिनी जाती है। 1990 के दशक में यह सीट पूरी तरह से शहाबुद्दीन के कब्जे में रही। हत्या, अपहरण और बाहुबली राजनीति यहां की पहचान थी। लेकिन 2005 के बाद नीतीश कुमार की सरकार आने के साथ ही हालात बदले और धीरे-धीरे ‘साहब’ की ताकत कम होती गई।

2010 सिवान विधानसभा चुनाव -भाजपा की जीत

2010 चुनाव में भाजपा प्रत्याशी व्यासदेव प्रसाद ने आरजेडी के अवध बिहारी चौधरी को हराया।

  • भाजपा: 51,637 वोट
  • राजद: 39,096 वोट
  • जीत का अंतर: 12,541 वोट

2015 विधानसभा चुनाव – कांटे की टक्कर

2015 सिवान विधानसभा चुनाव

भाजपा के व्यासदेव प्रसाद ने जेडीयू के बबलू प्रसाद को हराया।

  • भाजपा: 55,156 वोट
  • जदयू: 51,162 वोट
  • जीत का अंतर: 3,994 वोट

2020 सिवान विधानसभा चुनाव -आरजेडी की वापसी

2020 चुनाव में आरजेडी प्रत्याशी अवध बिहारी चौधरी ने भाजपा के ओम प्रकाश यादव को शिकस्त दी।

  • राजद: 76,785 वोट
  • भाजपा: 74,812 वोट
  • जीत का अंतर: 1,973 वोट

जातीय समीकरण-निर्णायक फैक्टर

सीवान में यादव, मुसलमान और भूमिहार वोट निर्णायक भूमिका निभाते हैं। आरजेडी को हमेशा एम-वाई समीकरण का फायदा मिलता रहा है, जबकि भाजपा भूमिहार और पसमान्दा वोट बैंक पर काम कर रही है। यदि कोई बाहुबली मैदान में उतरता है तो मुस्लिम वोटों में बंटवारा संभव है।