सोनपुर विधानसभा चुनाव 2025 में बड़ा फेरबदल हुआ। BJP के विनय कुमार सिंह ने 90,842 वोट पाकर आरजेडी उम्मीदवार डॉ. रामानुज प्रसाद को 4,767 मतों से हराया। 2015 और 2020 की हार के बाद बीजेपी ने सोनपुर सीट पर दमदार वापसी की। जनसुराज तीसरे नंबर पर रहा।

Sonpur Assembly Election 2025: सोनपुर विधानसभा सीट (Sonpur Assembly Seat) बिहार के सारण जिले में स्थित है और सारण लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। यह सीट लंबे समय से राजनीतिक बदलावों की गवाह रही है। यहां 2010 में भाजपा (BJP) ने कब्जा किया था, लेकिन 2015 और 2020 में राजद (RJD) ने वापसी करते हुए लगातार दो बार जीत दर्ज की थी। वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी सीट आरजेडी से वापस छीन ली। यहां से बीजेपी कैंडिडेट विनय कुमार सिंह ने 90842 वोट पाकर आरजेडी के डा. रामानुज प्रसाद को 4767 वोटों से शिकस्त दी। डा. रामानु प्रसाद को 86075 वोट मिले। जनसुराज पार्टी प्रत्याशी चंदन लाल मेहता 11977 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2010 सोनपुर विधानसभा चुनाव -भाजपा ने किया बड़ा उलटफेर

2010 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार विनय कुमार सिंह ने राजद की दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को हराकर बड़ा उलटफेर किया। इस चुनाव में विनय कुमार सिंह को 64,676 वोट मिले जबकि राबड़ी देवी को 43,991 वोट मिले। भाजपा ने यहां 20,685 वोटों के अंतर से जीत हासिल की और पहली बार इस सीट पर कब्जा जमाया।

2015 सोनपुर विधानसभा चुनाव- राजद की जोरदार वापसी

2015 में राजद के डॉ. रामानुज प्रसाद यादव मैदान में उतरे और भाजपा के विनय कुमार सिंह को हराकर सीट अपने नाम कर ली। इस चुनाव में रामानुज प्रसाद यादव को 86,082 वोट मिले, जबकि विनय कुमार सिंह को 49,686 वोट मिले। राजद ने इस बार 36,396 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।

2020 सोनपुर विधानसभा चुनाव-राजद ने फिर दोहराई जीत

2020 में एक बार फिर राजद और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर हुई। राजद उम्मीदवार डॉ. रामानुज प्रसाद यादव ने भाजपा के विनय कुमार सिंह को लगातार दूसरी बार हराया। इस बार मुकाबला कड़ा रहा। रामानुज प्रसाद यादव को 73,247 वोट मिले जबकि विनय कुमार सिंह को 66,561 वोट मिले। राजद ने यह चुनाव 6,686 वोटों के अंतर से जीता और इस सीट पर अपना दबदबा कायम रखा।

नोट: राजद उम्मीदवार डॉ. रामानुज प्रसाद यादव के पास एक करोड़ की संपत्ति और डेढ़ लाख की देनदारी है। उन पर चार क्रिमिनल केस चल रहे हैं।