बिहार में नीतीश कुमार ने 9 वीं बार सीएम पद की शपथ ली। उन्होंने पहले इस्तीफा दिया, फिर भाजपा के समर्थन से नई सरकार बनाई। उनके साथ विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।  

पटना. पटना.बिहार में भाजपा के समर्थन से नई सरकार का गठन हो गया है। रविवार शाम को सीएम पद के लिए नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम पद के लिए सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा सहित अन्य ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन्होंने ली शपथ

  • सीएम पद के लिए नीतीश कुमार ने शपथ ली।
  • डिप्टी सीएम पद के लिए सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने शपथ ली।
  • विजय कुमार चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • नीतीश कुमार की कैबिनेट में विजेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • प्रेम कुमार ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
  • श्रवण कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
  • संतोष सुमन भी कैबिनेट मंत्री बनें।
  • सुमित कुमार सिंह को भी मंत्री मंडल में शामिल किया गया।

बिहार में गठबंधन की सरकार गिर चुकी है। सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। वहीं अब भाजपा के समर्थन से नई सरकार बन रही है। कुछ ही देर में शपथ ग्रहण समारोह होगा। जिसमें नीतीश कुमार सीएम और विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे।

भाजपा से होंगे दो डिप्टी सीएम

बिहार में भाजपा के समर्थन से बन रही नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। इस अवसर पर भाजपा द्वारा डिप्टी सीएम पद पर सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम होंगे।

राज्यपाल को सौंपा नई सरकार बनाने का दावा

नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सीएम पद का इस्तीफा देने के कुछ देर बाद फिर राज्यपाल के समक्ष पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। अब वे आज शाम 5 बजे बिहार के मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। इसी के साथ डिप्टी सीएम के रूप में विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे।