तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और BJP पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने साथ ही अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जीत का फॉर्मुला बताया है।

तेजस्वी यादव न्यूज। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और मौजूदा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य में गठबंधन की सरकार बनाने का दावा किया है। शनिवार (10 अगस्त) को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, जिला प्रधान महासचिवों समेत कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा-"काफी कम समय रह गया है। चुनाव तैयारी में जुट जाएं। आरजेडी का वोट 9 फीसदी बढ़ा है। थोड़ी और मेहनत की जरूरत है। अल्पसंख्यक समुदाय का साथ रहा 2025 के विधानसभा चुनाव में सरकार बनेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

संबोधन में तेजस्वी ने अपने 17 महीने के उपमुख्यमंत्री के कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाई और राज्य के मुख्यमंत्री और बीजेपी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा-"नीतीश कुमार ने 2017 में धोखा दिया था। हम लोगों ने सब कुछ भूलकर उनसे हाथ मिलाया था। एक ही मकसद था केंद्र में बीजेपी को सत्ता में आने से रोकना। उन्होंने फिर पाला बदल लिया। BJP के साथ मिलकर सरकार बना ली। हमारे पद से हटने के बाद अब क्या हो रहा है? पुल गिर रहे और पेपर लीक हो रहे हैं। कानून व्यवस्था बदहाल है। नीतीश जब भी भाजपा के साथ रहें तो पार्टी मजबूत हुई है। साथ ही RSS भी। हालांकि, एक जमाना था जब लालू यादव मुख्यमंत्री थे और बिहार में घुसते नहीं थे।"

कोई माई का लाल हरा नहीं सकता- तेजस्वी

तेजस्वी ने कहा-"हम लोग जो लड़ाई लड़ रहे वो आसान नहीं है। जब सब साथ होंगे तो कोई माई का लाल हरा नहीं सकता। देश में मंडल के खिलाफ कमंडल की शुरुआत लालू जी के सीएम बनते के साथ हुआ था। नीतीश चाचा सीएम बने रहे, तो RJD को चार गुना सीट मिलेगी। लेकिन हमारे सरकार में आने पर अल्पसंख्यकों को उचित भागीदारी मिलेगी। हमारे पूरे फैमिली पर केस हुआ और मुकदमा किया गया। इस बात से नहीं डरे और न झुके। लालू जी जब नहीं डरे तो तेजस्वी क्या डरेगा।

ये भी पढ़ें: बिहार के किसानों के लिए सुनहरा मौका, फ्री में मिलेगी ये चीज, जानें पूरी बात