बिहार के भागलपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक लड़की के साथ 3 लोगों ने दुष्कर्म किया और पीटाई कर पैसे भी छीन लिए। 

बिहार के भागलपुर से एक मामला सामने आया है, जहां कुछ युवकों ने मिलकर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दरअसल, लड़की अपने प्रेमी के साथ शाहकुंड के स्थानीय बाजार स्थित पहाड़ी पर घूमने आई थी। तभी तीन लोग वहां पहुंचे और दोनों की पिटाई की और पैसे भी छीन लिए। इसके बाद उन्होंने युवक को पकड़ लिया और और लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

युवती के साथ तीन लोगों ने किया दुष्कर्म

डीएसपी चंद्रभूषण ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि दुष्कर्म की बात सामने आ रही है। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बाजार के एक मोहल्ले के आक्रोशित लोग रविवार की देर शाम आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना के गेट पर जमा हो गए। प्रेमी जोड़े रविवार की शाम शाहकुंड पहाड़ी घूमने गए थे तभी कसवा खेरही के तीन लोग वहां पहुंचे और दोनों के साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने दोनों के साथ आरोपियों ने मारपीट की। उन्होंने उनसे मोबाइल और पैसे भी छीन लिए। 

 मामले की जांच कर रही पुलिस

 इसके बाद लड़की अपने प्रेमी के साथ अपने मोहल्ले पहुंची और लोगों को इसकी जानकारी दी। मोहल्ले वालों का कहना है कि उन्होंने एक आरोपी को पकड़ लिया था लेकिन उसके मोहल्ले वाले उसे छुड़ा कर ले गए। पुलिस अब इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: आतिशी ने मां कालकाजी का लिया आशीर्वाद, नामांकन से पहले की विशेष पूजा