2025 के वज़ीरगंज विधानसभा चुनाव में भाजपा के बीरेंद्र सिंह ने जीत हासिल की। ​​उन्होंने 94,000 से ज़्यादा वोट हासिल कर कमल खिला दिया। मतदाताओं ने उन्हें भरपूर समर्थन दिया, जिससे वज़ीरगंज में भाजपा की मज़बूत स्थिति और लोकप्रियता का पता चलता है।

Wazirganj Assembly Election 2025: भाजपा ने वजीरगंज विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीरेन्द्र सिंह जीत कर कमल खिला दिया है। 94 हजार से अधिक वोट लाकर सीट अपने नाम किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वजीरगंज विधानसभा सीट चुनावी इतिहास और नतीजे

  • 2010 में पहली बार चुनाव हुआ और भाजपा के बीरेंद्र सिंह ने 38,893 वोट पाकर कांग्रेस के अवधेश कुमार सिंह को हराया।
  • 2015 में समीकरण बदले और कांग्रेस के अवधेश कुमार सिंह ने भाजपा प्रत्याशी को 12,759 वोटों से मात दी।
  • 2020 में फिर पलटवार हुआ। भाजपा के बीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस के शशि शेखर सिंह को 70,713 वोट पाकर 22,430 वोटों से हराया। इस चुनाव में कुल 48.4% मतदान हुआ था।

वजीरगंज विधानसभा पर जातीय समीकरण और वोटर्स

वजीरगंज सीट पर कुल 2,80,347 मतदाता हैं, जिनमें पुरुष 52% और महिलाएं 47% हैं। यहां अनुसूचित जाति के मतदाता 30% से अधिक हैं, जो हर चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। यादव, भूमिहार और मुस्लिम वोटर भी चुनावी गणित में अहम हिस्सा रखते हैं।

वजीरगंज विधानसभा पर प्रत्याशी, संपत्ति और रिकॉर्ड

वर्तमान विधायक बीरेंद्र सिंह (भाजपा) राजनीति में स्थायी चेहरा बन चुके हैं। दूसरी ओर कांग्रेस के अवधेश कुमार सिंह और शशि शेखर सिंह भी लगातार मुकाबले में रहे हैं। प्रत्याशियों की संपत्ति करोड़ों में है, वीरेंद्र सिंह पर दो आपराधिक केस हैं। वहीं, स्थानीय स्तर पर शिक्षा, रोजगार, कृषि कर्ज, सड़क और बिजली जैसी समस्याएं अब भी चुनावी मुद्दा बनी हुई हैं।