दिल्ली की मुख्यमंत्री ने पीतमपुरा के जैन मंदिर में वेदी प्रतिष्ठा समारोह में भाग लिया। उन्होंने श्री 108 गुप्तीसागर जी महाराज से आशीर्वाद लिया और जैन दर्शन के अहिंसा, सत्य व तप के संदेश को सराहा।

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने शनिवार को पीतमपुरा स्थित श्री 1008 दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित भव्य वेदी प्रतिष्ठा समारोह एवं जिन बिम्ब स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने पूज्य महायोगी उपाध्याय श्री 108 गुप्तीसागर जी महाराज का सानिध्य और आशीर्वाद लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अहिंसा, सत्य, तप और संयम का संदेश देता है जैन धर्म

श्री 108 गुप्तीसागर जी महाराजक से आशीर्वाद लेने के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-मैं भाग्यशाली हूं जो मुझे परम पूज्य जी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा जैन दर्शन का अहिंसा, सत्य, तप और संयम का संदेश मानवता को आत्मानुशासन, करुणा और सदाचार का मार्ग दिखाता है। यही शाश्वत मूल्य एक संवेदनशील, समरस और सशक्त समाज की आधारशिला हैं।

Scroll to load tweet…