दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने चिल्ला गांव में यमुना स्वच्छता अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने स्वयं सफाई की और नागरिकों से जुड़ने की अपील की। साथ ही, उन्होंने स्थानीय बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया।

आज दिल्ली में चिल्ला गांव में यमुना घाट स्वच्छता अभियान के तहत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नाले की सफाई की। उन्होंने खुद अपने हाथों से कीचड़ को उठाया और डस्टबिन में डाला। इस दौरान सीएम के साथ साथ बड़ी संख्या में युवा साथी, स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों ने भी श्रमदान किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

-यमुना दिल्ली की स्मृति, संस्कृति और जीवनधारा

स्वच्छता अभियान में शामिल हुईं दिल्ली के सीएम ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- यमुना दिल्ली की स्मृति, संस्कृति और जीवनधारा है। इसे स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए दिल्ली सरकार वैज्ञानिक, स्थायी और व्यापक स्तर पर निरंतर कार्य कर रही है। स्वच्छ घाट उसी संकल्प का सजीव प्रमाण हैं।

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली वालों से की एक अपील

सेवा के इस अभियान से जुड़े प्रत्येक स्वयंसेवक को हृदय से धन्यवाद। मैं दिल्ली के प्रत्येक परिवार से आग्रह करती हूं कि किसी भी दिन थोड़ा समय यमुना के नाम अवश्य निकालें। अपने बच्चों का हाथ थामकर किसी घाट पर चल रहे स्वच्छता अभियान से जुड़ें।आने वाली पीढ़ियां यमुना को वैसा ही पाएंगी, जैसा हम आज उसे सौंपेंगे। यही हमारी जिम्मेदारी है, यही हमारी विरासत है।

दिल्ली की सीएम ने बच्चों के लिए किया शानदार फैसला

सफाई अभियान के दौरान मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने वहां मौजूद सेवा बस्ती में रहने वाले बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों से बातचीत के दौरान उनकी पढ़ाई की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्थानीय विधायक श्री रविकांत उज्जैनवाल सहित उपस्थित अधिकारियों से बच्चों की पढ़ाई की उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

Scroll to load tweet…