दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। केजरीवाल को प्रवेश वर्मा से हारना पड़ा है।

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आ गए हैं। सबसे चर्चित सीटों की बात करें तो पहले नंबर पर नई दिल्ली है। यहां से आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने चुनाव लड़ा। वह चुनाव हार गए हैं। भाजपा के प्रवेश वर्मा ने उन्हें 4089 वोटों से हराया। संदीप दीक्षित यहां से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। प्रवेश वर्मा पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा और संदीप दीक्षित पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे हैं। अरविंद केजरीवाल को 25999, प्रवेश वर्मा को 30088 और संदीप दीक्षित को 4568 वोट मिले।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ग्रेजुएट प्रोफेशनल अरविंद केजरीवाल के खिलाफ 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 56 साल के केजरीवाल ने अपनी संपत्ति 4,24,36,504 रुपए बताई है। उनपर कोई कर्ज नहीं है। मुख्यमंत्री रहते हुए अपने लिए आलीशान बंगला बनवाने के चलते वह विपक्षी पार्टियों के निशाने पर रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने शीशमहल के लिए उनपर निशाना साधा है। दिल्ली शराब घोटाला मामले में केजरीवाल को तिहाड़ जेल जाना पड़ा था। वह जमानत पर बाहर आए हैं।

यह भी पढ़ें- Delhi Election Result Live: CM से मंत्रियों तक, किसने किया कैसा प्रदर्शन, जानें

अरविंद केजरीवाल ने दी थी शीला दीक्षित को मात

अरविंद केजरीवाल 2013 में पहली बार नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़े थे। उन्होंने तीन बार की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराया था। 2015 और 2020 के चुनाव में भी उन्हें यहां से जीत मिली थी। 2020 के चुनाव में अरविंद केजरीवाल को 46,526 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर भाजपा के सुनील कुमार यादव थे। उन्हें 24,876 वोट मिले थे।