दिल्ली मेट्रो फेज-4 के तहत इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक नए कॉरिडोर का शिलान्यास हुआ। 12.30 km लंबे इस रूट पर 10 नए स्टेशन बनेंगे। इससे मध्य, पश्चिमी और पुरानी दिल्ली के बीच यात्रा आसान होगी और 12 लाख लोगों को फायदा होगा।

दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी है, दिल्ली मेट्रो फेज-4 के तहत इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक बनने वाले नए मेट्रो कॉरिडोर का मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरूवार को सराय रोहिल्ला मेट्रो स्टेशन परिसर में शिलान्यास किया। इस प्रोजेक्ट को पूरा होने के बाद मध्य दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और पुरानी दिल्ली के बीच सफर करने वाले लोगों को आसानी होगी। वह कम समय में एक जगह से दूसी जगह आराम से आ जा सकते हैं।

मेट्रो के इस प्रोजोक्ट से 12 लाख लोगों को फायदा

बता दें कि 12 किलोमीटर का यह कोरिडोर कनेक्टिविटी लाखों नागरिकों के सफर को तेज़, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक बनाएगा। कुल 12.30 किलोमीटर लंबे इस रूट पर 10 नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। जिसमें 11.35 किलोमीटर हिस्सा भूमिगत होगा, जबकि करीब 1 किलोमीटर का हिस्सा एलिवेटेड बनाया जाएगा। घनी आबादी वाले इलाकों से गुजरने के कारण इस परियोजना में सुरंग निर्माण सबसे बड़ी चुनौती होगी। इसके लिए आधुनिक तकनीक और विशेष मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि आसपास की आबादी और यातायात पर कम से कम असर पड़े।

‘’आज अटल जी का सपना हुआ पूरा''

इस प्रोजेक्ट का शिलान्यांस करते हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने दिल्ली मेट्रो का जो सपना देखा था, उसे माननीय प्रधानमंत्री श्री@narendramodi जी के नेतृत्व में निरंतर विस्तार मिल रहा है। हमारा लक्ष्य दिल्ली में आधुनिक और वर्ल्डक्लास सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का विकास करना है, ताकि पब्लिक ट्रांसपोर्ट हर दिल्लीवासी की पहली पसंद बने।

Scroll to load tweet…